सातरोड खास में पुस्तकालय की सौगात, कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा करेंगे उद्घाटन

 
सातरोड खास में पुस्तकालय की सौगात, कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा करेंगे उद्घाटन

हिसार । हरियाणा के कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा 11 सितंबर को हिसार जिले के गांव सातरोड खास का दौरा करेंगे। यह जानकारी देते हुए उनके निजी सचिव ने बताया कि कैबिनेट मंत्री 11 बजे गांव सातरोड खास स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पुस्तकालय का उद्घाटन करेंगे।

उद्घाटन कार्यक्रम के बाद कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ग्रामीणों की जनसमस्याएं भी सुनेंगे तथा मौके पर संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।