कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने गाँव न्याणा में कार्यकर्ताओं के साथ सुना मन की बात कार्यक्रम

 
 कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने गाँव न्याणा में कार्यकर्ताओं के साथ सुना मन की बात कार्यक्रम

शिव गौशाला परिसर और लाइब्रेरी में किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
जनसमस्याओं का शीघ्र और प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने के अधिकारियों को दिए निर्देश
हिसार, 
कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने रविवार को गाँव न्याणा स्थित बूथ नंबर 96 के समीप गौशाला में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के साथ सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात का 139वाँ संस्करण सुना।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मन की बात केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह देशवासियों से सीधे संवाद, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण की दिशा में योगदान देने की प्रेरणा का एक सशक्त माध्यम बन चुका है। इस कार्यक्रम के जरिए समाज में हो रहे सकारात्मक बदलावों, जनसेवा के अनुकरणीय कार्यों और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को एक नई ऊर्जा और दिशा मिलती है।

पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने शिव गौशाला समिति परिसर एवं न्याणा लाइब्रेरी में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने उपस्थित गणमान्य जनों और साथियों से संवाद करते हुए सामाजिक सरोकारों और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रकृति का संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। हमें न केवल अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लेना चाहिए, बल्कि उनकी उचित देखभाल भी करनी चाहिए ताकि आने वाली पीढय़िों के लिए एक स्वछ, हरित और स्वस्थ वातावरण तैयार किया जा सके।
जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान

इससे पूर्व कैबिनेट मंत्री ने हिसार में आम जनता की समस्याओं एवं जनहित से जुड़े विषयों को गंभीरता से सुना। उन्होंने मौके पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए जनसमस्याओं का शीघ्र अति शीघ्र और प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार का प्रयास केवल समस्याएँ सुनना नहीं, बल्कि उनके धरातल पर समाधान तक पहुँचना है। जनसेवा के प्रति समर्पण और जनविश्वास को बनाए रखते हुए हर नागरिक की आवाज़ को प्राथमिकता देना ही सरकार का मूल संकल्प है।
इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा, रणधीर सिंह धीरू, शिव गौशाला समिति के पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।