सेवा संकल्प अभियान के तहत आईटीआई नलवा में रक्तदान शिविर आयोजित

 
सेवा संकल्प अभियान के तहत आईटीआई नलवा में रक्तदान शिविर आयोजित

 हिसार, 

 सेवा संकल्प अभियान के तहत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नलवा में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में संस्थान के विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सामाजिक सेवा का संदेश दिया। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी हिसार की टीम ने शिविर में 26 यूनिट रक्त एकत्रित किया।
इस अवसर पर संस्थान के वर्ग अनुदेशक सुरेंद्र रोहिला ने रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र वितरित कर उनका उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान जैसे पुनीत कार्यों में बढ़-चढक़र भाग लेना चाहिए। शिविर के दौरान विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया। इस दौरान रेड क्रॉस सोसाइटी से धर्मेंद्र शर्मा, सिविल अस्पताल हिसार से डॉ. आशा व उनकी मेडिकल टीम तथा आईटीआई से विश्वास यादव, जितेंद्र, हरपाल और राजपाल सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।