सेवा संकल्प अभियान के तहत आईटीआई में रक्तदान शिविर आयोजित

 
 सेवा संकल्प अभियान के तहत आईटीआई में रक्तदान शिविर आयोजित


हिसार, 05 अक्टूबर ।
सेवा संकल्प अभियान के तहत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में रेडक्रॉस एवं सिविल अस्पताल के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में संस्थान के स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वैच्छिक रक्तदान किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने कहा कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद मरीज के लिए जीवन बचाने का माध्यम बन सकता है। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं, ऑपरेशन, प्रसव तथा गंभीर बीमारियों से पीडति मरीजों को समय पर रक्त की आवश्यकता होती है। ऐसे में नियमित स्वैच्छिक रक्तदान से रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में मदद मिलती है। उन्होंने युवाओं और स्वस्थ नागरिकों से समय-समय पर रक्तदान करने तथा अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को बढ़ावा मिलता है। शिविर में उप-प्रधानाचार्य डॉ. रविंद्र सहित संस्थान के स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
रेडक्रॉस एवं सिविल अस्पताल की टीम ने रक्तदान प्रक्रिया में सहयोग किया।