बीजेपी के अहंकार को लेकर व्यापार मंडल ने घंटाघर पर फूंका भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का पुतला
भिवानी।
स्थानीय घंटाघर चौक पर आज व्यापार मंडल भिवानी के बैनर तले दुकानदारों और व्यापारियों ने व्यापारी विरोधी नीतियों व भाजपा के अहंकार को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का पुतला फूंककर अपना तीव्र रोष व्यक्त किया है।
प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों और व्यापार मंडल के सदस्यों ने सरकार और संगठन की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। व्यापार मंडल के प्रधान जे.पी.कौशिक ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और यदि जल्द ही उचित कदम नहीं उठाए गए, तो आंदोलन को और अधिक तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा व्यापारियों को कोई मान सम्मान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शहर में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही है। बीती रात भी शहर में दो स्थानों पर दुकानों में चोरियां हुई है,जिससे व्यापारियों व दुकानदारों में भय का माहौल बना हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन में किसी को मान सम्मान नहीं दिया जा रहा है,जिसको लेकर व्यापारियों में रोष है। पुतला दहन के दौरान घंटाघर चौक पर भारी संख्या में व्यापारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन अगर ऐसे ही व्यापारियों की अनदेखी करता रहा तो आने वाले चुनाव में भाजपा सत्ता से बाहर हो जाएगी।
