भिवानी में 5000 सोलर उपभोक्ताओं से बिजली निगम कर रहा अवैध वसूली - सीएम को शिकायत
भिवानी, 3 सितंबर 2026। हरियाणा सरकार जहां लोगों को सोलर सिस्टम लगाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है, वहीं बिजली निगम सोलर लगाने वाले उपभोक्ताओं से ही मनमाने चार्ज वसूल रहा है। इस गंभीर मामले को लेकर विधानसभा भिवानी के सी.एम. विंडो एमिनेंट पर्सन अनिल सोलंकी ने मुख्यमंत्री हरियाणा को लिखित शिकायत भेजकर जांच की मांग की है।
क्या है पूरा मामला -
अनिल सोलंकी ने अपने पत्र में बताया है कि भिवानी जिले में जिन उपभोक्ताओं ने अपने घरों/प्रतिष्ठानों पर सोलर सिस्टम लगवा रखा है, उनसे बिजली निगम द्वारा दो प्रकार के गलत चार्ज वसूले जा रहे हैं -
1. Non Energy Charge
2. Security Amount Advance as Consumer Charge
उन्होंने बताया कि जिले के करीब 5000 सोलर उपभोक्ता इस अवैध वसूली से प्रभावित हैं। सोलर लगाने का उद्देश्य बिजली बिल में राहत पाना था, लेकिन निगम द्वारा ये अतिरिक्त चार्ज लगाकर उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ डाला जा रहा है।
अखबार की कटिंग भी लगाई साथ -
शिकायतकर्ता ने अपने पत्र के साथ 3 सितंबर 2026 के समाचार पत्र की कटिंग भी संलग्न की है, जिसमें इस मामले का उल्लेख है। उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि इस मामले में तुरंत संज्ञान लेकर जांच के आदेश दिए जाएं और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई कर सोलर उपभोक्ताओं को राहत दिलाई जाए।
