पंडित होशियारी लाल शर्मा की पांचवीं पुण्यतिथि पर होगा भजन संकीर्तन एवं श्रद्धांजलि समारोह
Updated: Aug 19, 2026, 11:37 IST
सिरसा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं जनसेवा के लिए समर्पित रहे स्वर्गीय पंडित होशियारी लाल शर्मा की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर 20 अगस्त वीरवार को भजन संकीर्तन एवं श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम बेगू रोड स्थित रिद्धि-सिद्धि रिसोर्ट में होगा। कार्यक्रम के दौरान सुबह 10 बजे रक्तदान शिविर लगाया जाएगा।
इसके बाद सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक भजन संकीर्तन होगा। दोपहर 12:30 बजे प्रसाद ग्रहण कार्यक्रम रखा गया है। स्वर्गीय शर्मा के पुत्र राजकुमार शर्मा, राजेश शर्मा व पौत्र मोहित शर्मा और देवांश शर्मा सहित परिवार के सदस्यों की ओर से सिरसा वासियों से समारोह में शामिल होने की अपील की गई है।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य स्वर्गीय पंडित होशियारी लाल शर्मा की स्मृतियों को नमन करना और उनके सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाना है।
