भिवानी में बार एसोसिएशन का चुनाव 11 को:प्रधान पद के लिए 4 उम्मीदवार मैदान में, 1814 मतदाता डालेंगे वोट

 
भिवानी में बार एसोसिएशन का चुनाव 11 को:प्रधान पद के लिए 4 उम्मीदवार मैदान में, 1814 मतदाता डालेंगे वोट

 

भिवानी बार एसोसिएशन का चुनाव 11 सितंबर को होगा। इससे पहले बार एसोसिएशन में सरगर्मियां तेज हो गई है। वहीं भिवानी में 3 पदों प्रधान, उप प्रधान और सचिव पर ही चुनाव होगा। प्रधान पद के लिए 4 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। जिसमें भारत सिंह बूरा, सुरेंद्र कुमार हंस, विकास बुडानिया और युद्धिष्ठर वत्स शामिल हैं।

इसके अलावा सचिव पद के लिए 5 उम्मीदावार मैदान में हैं। वहीं उप प्रधान महिला आरक्षित पद पर 3 और उप प्रधान ओपन पद पर 4 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। अभी तक की बार ऐसोसिएशन की वोटर लिस्ट में 1814 वकीलों के नाम हैं। हालांकि कमेटी ने इसमें करेक्शन के लिए भेजा हुआ है।

जिला बार एसोसिएशन की चुनाव कमेटी के चेयरमैन एडवोकेट रविंद्र शर्मा और रिटर्निंग ऑफिसर एडवोकेट (RO) देवेंद्र तंवर ने बताया कि 5 पदों पर केवल एक-एक आवेदन मिले हैं। ज्वाइंट सेक्रेटरी पद महिला आरक्षित था, जिस पर रेखा ने नामांकन भरा है। वहीं ऑडिटर के लिए नीर कैलाश, लाइब्रेरी इंचार्ज के लिए भारती रंगा और एग्जीक्यूटिव मेंबर के लिए गरिमा ने नामांकन किया है।

वोटिंग के लिए 4 बूथ बनाए जाएंगे चुनाव कमेटी के चेयरमैन एडवोकेट रविंद्र शर्मा ने बताया कि इस बार उप प्रधान के 2 पदाधिकारी के पद हैं। बार काउंसिल से 1814 वोटों की लिस्ट मिली है, जिसमें करेक्शन के लिए लिखा गया है। वोटिंग सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे होगी।

वोटिंग के दौरान वकील के अलावा किसी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। वोटिंग के लिए 4 बूथ बनाए जाएंगे। वहीं वोटिंग के लिए बुजुर्गों व महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

उसी दिन होगा रिजल्ट घोषित चुनाव कमेटी के रिटर्निंग ऑफिसर एडवोकेट (RO) देवेंद्र तंवर ने कहा कि चुनाव निष्पक्षता के साथ करवाया जाएगा। वहीं चुनाव कमेटी एसपी और डीसी से मिलकर पुलिस की व्यवस्था भी करवाई जाएगी। वहीं वोट डालने आने वाले वकीलों को आईकार्ड साथ लाना होगा। उससे वकीलों की पहचान होगी।

अगर किसी एजेंट को संदेह होगा तो चुनाव कमेटी जांच करेगी। वोटिंग पूरी होने के बाद काउंटिंग एजेंट को बुलाया जाएगा। उनके सामने ही गिनती शुरू की जाएगी। उसी दिन रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। यह पूरा कार्य वीडियोग्राफी के दायरे में की जाएगी।

प्रधान पद के उम्मीदवार भारत सिंह बूरा सुरेंद्र कुमार हंस विकास बुडानिया युद्धिष्ठर वत्स

सचिव पद के लिए उम्मीदवार जगजीत सिंह परमार नरेंद्र शर्मा सचिन कुमार सिंगला संजय महता वरुन कुमार टिटानी

उप प्रधान पद के उम्मीदवार (महिला आरक्षित) मीना पूजा तंवर रश्मी ठाकुर

उप प्रधान पद के उम्मीदवार (ओपन) अशोक कुमार यादव दीपक सोनी मुकेश अग्रोहिया तिलक राज