BA प्रथम वर्ष की मधुबाला ने हासिल किया पहला स्थान:राजकीय कॉलेज राजौंद में भाषण प्रतियोगिता; विजेताओं का बढ़ा हौसला
हरियाणा के कैथल जिले के राजौंद में राजकीय महाविद्यालय में जन्माष्टमी और टीचर दिवस के मौके पर एक भाषण प्रतियोगिता हुई। इसका आयोजन महिला प्रकोष्ठ की संयोजक और सहायक आचार्य स्नेह लता ने किया।
प्रतियोगिता में छात्राओं ने महान भारतीय महिलाओं जैसे सरोजिनी नायडू, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, सावित्रीबाई फुले और कल्पना चावला के जीवन, संघर्ष, उपलब्धियों और देश के लिए उनके योगदान पर अपने विचार रखे। निर्णायक मंडल में सहायक आचार्य डॉ. रोहतास नैन और सहायक आचार्य राम मेहर सिंह शामिल रहे।
छात्रा मधुबाला ने पाया पहला स्थान
उन्होंने प्रतिभागियों के भाषण, विषय-वस्तु, प्रस्तुति, आत्मविश्वास और बोलने की कला के आधार पर उनका मूल्यांकन किया। प्रतियोगिता का मुख्य मकसद छात्राओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और बोलने की कला को बढ़ाना था। साथ ही, उन्हें महान भारतीय महिलाओं के प्रेरणादायक जीवन से परिचित कराना भी था।
भाषण प्रतियोगिता में बी.ए. प्रथम वर्ष की छात्रा मधुबाला ने पहला स्थान हासिल किया। बी.ए. द्वितीय वर्ष की छात्रा प्रीति दूसरे और नीरज तीसरे स्थान पर रहीं।
सभी प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया
महिला प्रकोष्ठ की संयोजक स्नेह लता ने सभी प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के पूरे व्यक्तित्व के विकास में अहम भूमिका निभाती हैं। यह प्रतियोगिता सभी स्टाफ सदस्यों की मदद से कामयाब रही।
