सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में आयोजित हुए जागरूकता कार्यक्रम

सिरसा, 05 अक्टूबर। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों के दौरान महिलाओं एवं माताओं को विभाग की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
चतरगढ़ पट्टी क्षेत्र में जिला सचिव सोनिया शर्मा, पार्षद सुमन शर्मा तथा महिला मोर्चा की रेखा जैन ने कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान गर्भवती महिलाओं की गोद भराई तथा पौधरोपण सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम में महिलाओं को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी दी गई।
इसी प्रकार एमसी कॉलोनी में सुमन शर्मा व अनीता रानी ने कार्यक्रम में भाग लिया और उपस्थित लोगों को सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों एवं विभागीय कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। बेगू मोहल्ले में भी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यक्रम में भाग लेते हुए महिलाओं को जागरूक किया गया।
कार्यक्रमों में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं के साथ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, हेल्पर तथा एएनएम भी उपस्थित रहीं। इस दौरान महिलाओं को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने तथा अपने आसपास के लोगों को भी योजनाओं के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।