शिक्षक दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

 
शिक्षक दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

 

सिरसा, 06 सितंबर।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शिक्षा विभाग  द्वारा जिले के सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलों में शिक्षक दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को कानूनी अधिकारों एवं कर्तव्यों, विधिक प्रावधानों, संवैधानिक मूल्यों तथा समाज में विधिक जागरूकता फैलाने में शिक्षक की भूमिका के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में अध्यापकों द्वारा प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक विधिक जागरूकता भाषण प्रस्तुत किए गए। शिक्षकों ने मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों, बाल अधिकारों, शिक्षा के अधिकार, लैंगिक समानता, बाल संरक्षण तथा विद्यार्थियों के प्रति शिक्षक की कानूनी एवं नैतिक जिम्मेदारियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि प्रत्येक को अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों और कानूनी जिम्मेदारियों की जानकारी होना आवश्यक है, ताकि वह विद्यार्थियों को सुरक्षित, न्यायपूर्ण एवं संवेदनशील वातावरण प्रदान कर सके। उन्होंने यह भी संदेश भी दिया कि विद्यार्थी केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखते हुए उन्हें कानून का सम्मान करने, अपने अधिकारों को समझने और अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित करें। इस दौरान सभी शिक्षकों ने विधिक जागरूकता को विद्यार्थियों एवं समाज तक पहुँचाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में टोल फ्री नालसा हेल्पलाइन नम्बर 15100 के बारे में भी बताया गया।