सिरसा, 10 अक्टूबर।
सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर निकाय विभाग की ओर से जिला के सभी नगर निकाय क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर सफाई अभियान चलाया गया। इसके साथ ही आम जनता को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया। जिला के सभी से नगर पालिका और नगर परिषद क्षेत्रों में सफाई अभियान की शुरुआत की गई। इस दौरान वार्डों, मार्केट और चौक -चौराहों की विशेष रूप से सफाई की गई। अभियान के दौरान लोगों को घर का गीला और सूखा कचरा अलग-अलग डस्टबिन में रखने की अपील की। लोगों से यह भी आह्वान किया कि वे अपने आस पास सफाई रखें और खुले में कूड़ा न डालें। नगर परिषद और नगर पालिका क्षेत्रों में 'स्वच्छता बैलून' के माध्यम से लोगों को स्वच्छता- साफ सफाई के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
