पलवल में किसानों के लिए हुआ जागरूकता:मार्केट कमेटी अधिकरियों ने फसल खरीद की जानकारी दी; मंडी नियमों के बारे में भी बताया

 
पलवल में किसानों के लिए हुआ जागरूकता:मार्केट कमेटी अधिकरियों ने फसल खरीद की जानकारी दी; मंडी नियमों के बारे में भी बताया

 

पलवल में मार्केट कमेटी ने रामपुर गांव में किसान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसका उद्देश्य किसानों को मंडी में फसल खरीद प्रक्रिया, सरकारी योजनाओं और नियमों के बारे में जागरूक करना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता मार्केट कमेटी पलवल के चेयरमैन पंकज विरमानी ने की। इस दौरान सचिव वीरेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। गांव के किसानों ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में मार्केट कमेटी के अधिकारियों और पदाधिकारियों ने किसानों को मंडी में फसल लाने से लेकर खरीद, तौल, गुणवत्ता जांच और भुगतान तक की पूरी प्रक्रिया समझाई। उन्हें सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओं, मंडी से जुड़े नियमों और जरूरी दस्तावेजों के बारे में भी बताया गया।

फसल बेचने की प्रक्रिया की जानकारी होना जरूरी

मार्केट कमेटी के चेयरमैन पंकज विरमानी ने कहा कि किसानों को फसल बेचने की प्रक्रिया की सही जानकारी होना बहुत जरूरी है। इससे उन्हें मंडी में किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे सरकार के नियमों का पालन करें और कोई समस्या होने पर अधिकारियों या मार्केट कमेटी से संपर्क करें।

कार्यक्रम के दौरान किसानों ने मंडी व्यवस्था से जुड़े कई सवाल पूछे। अधिकारियों ने मौके पर ही उनके सवालों का समाधान बताया।