समाधान शिविर में अतिरिक्त उपायुक्त शालिनी चेतल ने शिकायतों पर संज्ञान लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

 
   समाधान शिविर में अतिरिक्त उपायुक्त शालिनी चेतल ने शिकायतों पर संज्ञान लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

हिसार, 02 नवंबर।

लघु सचिवालय स्थित जिला सभागार में सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में अतिरिक्त उपायुक्त शालिनी चेतल ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
समाधान शिविर में गांव स्याहड़वा निवासी एक प्रार्थी द्वारा बार-बार लड़ाई झगड़ा करने, बिजली ट्यूबवेल तोडऩे, जान से मारने की धमकी देने संबंधी शिकायत तथा गांव चारनोंद निवासी रामनिवास द्वारा एक थाने में प्रविष्टि दर्ज मामले की जांच तथा उपलब्ध मेडिकल एवं फॉरेंसिक रिकॉर्ड के संबंध में गंभीर आंपतियां एवं संदेह होने के कारण पुनः: जांच की मांग पर अतिरिक्त उपायुक्त  शालिनी चेतल ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाने के लिए कहा। गांव नंगथला निवासी रामफल द्वारा अपना नाम बीपीएल सूची में दर्ज करवाने की मांग पर अतिरिक्त उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों मामले की जांच कर आगामी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। पीएलए निवासी एक प्रार्थी द्वारा रेहडिय़ों पर बनाए जा रहे फास्टफूड व अन्य खान पान की चीजों की जांच की मांग पर अतिरिक्त उपायुक्त ने फूड सेफ्टी विभाग के अधिकारियों को आगामी कार्यवाही करने की हिदायत दी।
इसी प्रकार कुछ स्थानीय निवासियों द्वारा निजी कंपनी पर अवैध पार्किंग के संंबंध में दी गई शिकायत पर अतिरिक्त उपायुक्त शालिनी चेतल ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को इस मामलें की जांच कर उचित समाधान करने के लिए कहा।
इस अवसर पर एसडीएम ज्योति मित्तल, नगराधीश रोहित कुमार, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र कुमार, नगर निगम अतिरिक्त आयुक्त प्रदीप हुड्डा सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहें।