चिन्हित दिव्यांगजनों को रेडक्रॉस द्वारा सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम 8 को बाल भवन वाटिका में

 
चिन्हित दिव्यांगजनों को रेडक्रॉस द्वारा सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम 8 को बाल भवन वाटिका में

 जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा बाल भवन वाटिका परिसर में 8 सितंबर को सुबह 10 बजे एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें चिन्हित दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम में डीसी साहिल गुप्ता मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम के दौरान अरावली पावर कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
ये जानकारी देते हुए रेडक्रॉस सोसायटी सचिव प्रदीप हुड्डा ने बताया कि चिन्हित दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण अरावली पावर कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के सीएसआर कार्यक्रम के वितरित किए जाएंगे। इस विशेष शिविर में 372 दिव्यांगजनों को एक करोड़ 81 लाख रुपये की लागत के 737 सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि ये उपकरण उन दिव्यांगजनों को दिए जाएंगे, जिनका पंजीकरण जिला प्रशासन, रेड क्रॉस एवं एलिम्को के सहयोग से जिले के ब्लॉक स्तर पर दिसम्बर 2025 में जांच शिविर आयोजित कर चिन्हित किया गया।
उन्होंने बताया कि सहायक उपकरणों में 278 मोटराइज्ड ट्राई साइकिल, 47 फोल्डिंग व्हीलचेयर, 06 ट्राई साइकिल, 15 सीपी कमोड चेयर, 200 बैसाखी, 106 वाकिंग स्टीक, 09 टीएलएम किट, 40 कान की मशीन, 5 जॉयस्टिक, 02 रोलेटर, 17 वाकर, 04 सुखमय केन, एक ट्राईपॉड, 07 किट वितरित किए जाएंगे।