रेवाड़ी में 2 साल बाद ASP की नियुक्ति:2023 बैच की IPS दीपिका अग्रवाल ने संभाला कार्यभार

 
रेवाड़ी में 2 साल बाद ASP की नियुक्ति:2023 बैच की IPS दीपिका अग्रवाल ने संभाला कार्यभार

 

रेवाड़ी में करीब 2 साल बाद ASP की नियुक्ति हुई है। 2023 बैच की आईपीएस अधिकारी दीपिका अग्रवाल ने बेसिक ट्रेनिंग पूरी करने के बाद 4 सितंबर को अपना कार्यभार संभाला। इससे पहले 2024 में कुछ माह के लिए धारणा यादव को ASP नियुक्त किया गया था। तब से यह पद खाली पड़ा था।

एसपी हेमेंद्र मीणा ने एएसपी के रूप में नियुक्ति पर बधाई देते हुए कहा कि उनके विज़न, पेशेवर अनुभव और कुशल नेतृत्व से जिला पुलिस को नई ऊर्जा मिलेगी। एसपी ने ASP का कार्यभार ग्रहण करने पर उन्हें जिले में कानून व्यवस्था, भूगोलिक स्थिति और अपराध नियंत्रण पर काम करने के निर्देश भी दिए।

इन्वेस्टमेंट प्रोफेशन में कर चुकीं काम

मूल रूप से सिक्किम के गंगटोक की रहने वाली दीपिका अग्रवाल सिविल सेवा में आने से पहले कॉर्पोरेटक्षेत्र में इन्वेस्टमेंट प्रोफेशनल के रूप में भी काम कर चुकी हैं। दिसंबर 2025 से मई 2026 तक करनाल में जिला व्यावहारिक प्रशिक्षण (District Practical Training) पर रही। श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (दिल्ली) से बीकॉम और हैदराबाद से फाइनेंस में पोस्ट-ग्रेजुएशन (MBA) की पढ़ाई की।

जनता से बेहतर तालमेल बनाकर करेंगे काम

रेवाड़ी में एएसपी का कार्यभार ग्रहण करने के बाद दीपिका अग्रवाल ने कहा कि महिला सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा उनकी प्राथमिकता रहेगी। शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई, असामाजिक तत्वों पर शिंकजा कसकर कानून व्यवस्था को मजबूती दी जाएगी। शहर और राजमार्गों पर यातयात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए विशेष योजना तैयार की जाएगी। पुलिस प्रशासन और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा।