4 सितंबर से लाईव होंगे सैकेण्डरी व सीनियर सैकेण्डरी (मुक्त विद्यालयपरीक्षा मार्च-2027 के लिए आवेदन

 
4 सितंबर से लाईव होंगे सैकेण्डरी व सीनियर सैकेण्डरी (मुक्त विद्यालय) परीक्षा मार्च-2027 के लिए आवेदन

 

चंडीगढ़ , 3 सितंबरहरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा मुक्त विद्यालय की सैकेण्डरी तथा सीनियर सैकेण्डरी (फ्रैश कैटेगरीपरीक्षा मार्च-2027 के लिए आवेदन फार्म भरने की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। परीक्षार्थी बोर्ड की वेबसाइट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक पर 4 सितंबर, 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

 

यह जानकारी देते हुए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष श्री शंकर लाल धूपड़ ने बताया कि जो परीक्षार्थी सैकेण्डरी व सीनियर सैकेण्डरी (मुक्त विद्यालयफ्रैश कैटेगरी परीक्षा मार्च-2027 के लिए आवेदन करना चाहते हैंऐसे परीक्षार्थी 3500 रूपये निर्धारित शुल्क  के साथ 4 सितंबर से 30 सितंबर, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद परीक्षार्थी 1500 रूपये विलंब शुल्क सहित 1 अक्तूबर से 17 अक्तूबर, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त सीनियर सैकेण्डरी के परीक्षार्थियों द्वारा यदि अतिरिक्त विषय की परीक्षा भी दी जानी है तो उसके लिए 400 रूपये प्रति विषय शुल्क अलग से देय होगा। सभी परीक्षार्थियों को ऑनलाइन आवेदन के साथ ही परीक्षा के माध्यम का चुनाव करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने के संबंध में किसी भी प्रकार की तकनीकी खराबी का हवाला देकर समय पर आवेदन न करने की अवस्था में किसी परीक्षार्थी को समय की छूट नहीं दी जाएगी।

 

उन्होंने बताया कि परीक्षार्थी ऑनलाइन आवेदन करते समय केवल अपनामाता-पिता या भाई-बहन का ही मोबाइल नंबर दर्ज करेंकिसी कोचिंग सैन्टर या साईबर कैफे वाले का मोबाईल नंबर दर्ज न करवाएंताकि बोर्ड द्वारा छात्रहित के दृष्टिगत समय-समय पर  जो-जो  जानकारियां/हिदायतें दी जानी होती हैं वे सीधे परीक्षार्थी तक पहुंच सके।

 

श्री धूपड़ ने बताया कि सैकेण्डरी तथा सीनियर सैकेण्डरी (मुक्त विद्यालयमार्च-2027 फ्रैश कैटेगरी के लिए ऑनलाइन आवेदन करते समय परीक्षार्थियों द्वारा पोर्टल पर APAAR ID का कॉलम भरा जाना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि  ऑनलाइन पंजीकरण करते समय परीक्षार्थी को अध्ययन केन्द्र चुनने का विकल्प दिया गया है। ऑनलाइन पंजीकरण उपरान्त पंजीकरण की पुष्टि परीक्षार्थी द्वारा दी गई ई-मेेल आई.डीपर भेज दी जाएगी। पंजीकरण पूर्ण होने उपरान्त परीक्षार्थी द्वारा सभी संबंधित दस्तावेज चुने गए अध्ययन केन्द्र पर जमा करवाने अनिवार्य हैं। सभी परीक्षार्थियों द्वारा 04 सितंबर, 2026 से 28 फरवरी 2027 तक हर रविवार को अपने चुने गए अध्ययन केन्द्र पर 20 दिन कक्षाएं लगाना अनिवार्य होगा।

 

उन्होंने बताया कि दसवीं कक्षा के परीक्षार्थियों हेतु बोर्ड द्वारा शैक्षिक सत्र 2026-27 से त्रि-भाषाई सूत्र लागू किया गया हैइस प्रकार पूर्व में लागू पांच अनिवार्य विषयों के स्थान पर अब परीक्षार्थी द्वारा छअनिवार्य विषयों के साथ एक वैकल्पिक विषय का चयन करना होगा।

 

उन्होंने आगे बताया कि ऑनलाइन आवेदन करने से संबंध में सभी आवश्यक दिशा-निर्देश/पूर्ण जानकारी बोर्ड की वेबसाइट www.bseh.org.in पर उपलब्ध है। परीक्षार्थी ऑनलाइन आवेदन करने से पूर्व बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध दिशा-निर्देशों को पढऩा अवश्य सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन आवेदन के सफल पंजीकरण से अभिप्राय है कि आवेदन/पंजीकरण के साथ-साथ निर्धारित शुल्क का बोर्ड कार्यालय के नामित बैंक खाते में जमा होना।