महेंद्रगढ़ में 13 सितंबर को लगेगा अंत्योदय मेला:पात्र परिवारों को मिलेंगी सरकारी योजनाओं की सौगात
महेंद्रगढ़ में मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना 2.0 के तहत अंत्योदय मेलों के दूसरे चरण का आयोजन 13 सितंबर को होगा। महेंद्रगढ़ कॉलेज ऑडिटोरियम में भी इस मेले का आयोजन किया जाएगा।
एसडीएम योगेश सैनी ने मेले को सफल बनाने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने जरूरी निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि मेले में पात्र परिवारों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। साथ ही, विभागीय स्टॉल लगाए जाएं और लाभार्थियों को अलग-अलग योजनाओं का लाभ दिया जाए।
उन्होंने यह भी कहा कि मेले से जुड़ी सभी जरूरी व्यवस्थाएं समय पर पूरी हों। पात्र परिवारों को योजनाओं की जानकारी मिले और उन्हें ज्यादा से ज्यादा फायदा पहुंचाया जाए।
'मेले के आयोजन में कोई कमी न रहे'
एसडीएम ने अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि मेले के आयोजन में कोई कमी न रहे। मुख्यालय से जारी निर्देशों का पूरी तरह पालन हो। उन्होंने तैयारियों और आयोजन की प्रगति के बारे में संबंधित कार्यालय को समय-समय पर जानकारी देने के निर्देश भी दिए।
एसडीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना 2.0 का मकसद अंत्योदय परिवारों के जीवन स्तर को बेहतर बनाना और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करना है। इस योजना से पात्र परिवारों को स्वरोजगार, कौशल विकास, आर्थिक मदद और दूसरी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश की जा रही है।
लाभार्थियों को मेले में सरकारी योजनाओं का मिलेगा लाभ
एसडीएम ने यह भी कहा कि मेले में लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। साथ ही, उन्हें रोजगार और स्वरोजगार के मौके भी दिए जाएंगे। इससे उनमें आत्मनिर्भरता बढ़ेगी और उनकी आय भी सुनिश्चित होगी।
इस मौके पर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी मनोज कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा, नगर पालिका सचिव प्रशांत परासर और सहायक रोजगार अधिकारी जितेंद्र कुमार समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
