विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान छूटे मतदाताओं को अंतिम मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने का एक और अवसर: एडीसी अंजलि श्रोत्रिया

 
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान छूटे मतदाताओं को अंतिम मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने का एक और अवसर: एडीसी अंजलि श्रोत्रिया

अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत एवं डुप्लीकेट (ASDD) श्रेणी में चिह्नित मतदाता निर्धारित दस्तावेजों के साथ जमा करवा सकते हैं आवेदन

एडीसी एवं ईआरओ अंजलि श्रोत्रिया ने बताया, मतदाताओं की सुविधा के लिए अलग-अलग परिस्थितियों के अनुसार निर्धारित की गई है आवेदन प्रक्रिया

फरीदाबाद, 10 नवंबर।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के तहत विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान जिन मतदाताओं के Enumeration Form वापस प्राप्त नहीं हुए थे, जिसके कारण वे प्रथम प्रारूप मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाए थे अथवा जिन्हें Absent/Shift/Dead/Duplicate (ASDD) श्रेणी में चिह्नित किया गया था, ऐसे मतदाताओं को अंतिम मतदाता सूची में अपना नाम शामिल करवाने के लिए एक और अवसर प्रदान किया गया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त उपायुक्त एवं निर्वाचक पंजीयन अधिकारी (ERO), 86-एनआईटी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अंजलि श्रोत्रिया ने बताया कि ऐसे सभी मतदाता अपना विधिवत भरा हुआ Enumeration Form संबंधित ईआरओ/एईआरओ कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाताओं की अलग-अलग परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए आवेदन की प्रक्रिया निर्धारित की गई है, ताकि पात्र मतदाताओं को मतदाता सूची में अपना नाम शामिल करवाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

उन्होंने बताया कि निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार—

1. पुराने पते पर निवास करने वाले मतदाता: यदि कोई मतदाता अपने पुराने पते पर ही निवास कर रहा है, तो उसे अपना विधिवत भरा हुआ Enumeration Form Annexure-B निर्धारित स्टेटमेंट सहित जमा करवाना होगा।

2. हरियाणा राज्य में निवास स्थान बदलने वाले मतदाता: यदि किसी मतदाता ने हरियाणा राज्य के भीतर ही अपना निवास स्थान बदल लिया है, तो ऐसे मतदाता को Enumeration Form Annexure-C निर्धारित स्टेटमेंट सहित जमा करवाना होगा।

3. नए नाम के लिए फॉर्म-6 जमा करवाने वाले मतदाता: यदि किसी मतदाता ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान नया नाम दर्ज करवाने के लिए फॉर्म-6 पहले ही जमा करवा दिया है, तो उसे दोबारा Enumeration Form एवं स्टेटमेंट जमा करवाने की आवश्यकता नहीं होगी। ऐसे आवेदनों पर भारत निर्वाचन आयोग के दिनांक 03 नवंबर 2026 के निर्देशों के अनुसार नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

एडीसी एवं ईआरओ 86-एनआईटी फरीदाबाद अंजलि श्रोत्रिया ने बताया कि मतदाता अपना Enumeration Form संबंधित ईआरओ/एईआरओ कार्यालय में स्वयं अथवा परिवार के किसी सदस्य के माध्यम से भी जमा करवा सकते हैं। इसके अतिरिक्त मतदाताओं की सुविधा के लिए Enumeration Form ECINET Portal पर भी उपलब्ध करवाया गया है। मतदाता अपने पूर्व में जारी EPIC नंबर के माध्यम से निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर जाकर अपना Enumeration Form डाउनलोड कर सकते हैं तथा उसे भरकर जमा करवा सकते हैं।

उन्होंने आमजन से अनुरोध किया कि वे मतदाता सूची में अपना नाम शामिल करवाने के लिए निर्धारित प्रक्रिया एवं दस्तावेजों के अनुसार समय रहते आवेदन करें, ताकि कोई भी पात्र मतदाता मताधिकार से वंचित न रहे।