गांव गुजरानी में आयोजित हुआ आंगन मिलन कार्यक्रम

 
 - गांव गुजरानी में आयोजित हुआ आंगन मिलन कार्यक्रम

- कार्यक्रम में आयोजित हुई गोद भराई, रेसिपी कम्पटीशन और टीकाकरण  
 भिवानी, 06 अक्टूबर। सेवा संकल्प अभियान के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा डीसी साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में गांव गुजरानी में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गोद भराई, रेसिपी कंपटीशन और टीकाकरण किया गया। इस मौके पर विभाग की सुपरवाइजर अंजना ने महिलाओं को बाल विकास, महिला स्वास्थ्य और सामुदायिक जागरूकता बारे विस्तार से जानकारी दी।  
उन्होंने गोद भराई की रस्म निभाई हुए महिलाओं को बच्चों के पोषण व स्वास्थ्य, पौष्टिक आहार, आंगनबाड़ी केंद्रों की बहुआयामी भूमिका, संतुलित आहार के चयन, बच्चों के समय पर टीकाकरण और दैनिक जीवन में साफ-सफाई व स्वच्छता के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं का आह्वान किया कि वे विभाग द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।