अखिल भारतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन मनाएगा दीपावली-करवाचौथ उत्सव, तैयारियां तेज

 
 अखिल भारतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन मनाएगा दीपावली-करवाचौथ उत्सव, तैयारियां तेज

अग्रसेन भवन में दोपहर 3 बजे से सजेगा आयोजन, आकर्षक स्टॉल और महिलाओं-बच्चों के लिए खेल प्रतियोगिताएं रहेंगी विशेष आकर्षण

हिसार।

दीपावली एवं करवाचौथ पर्व के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन की जिला इकाई हिसार की ओर से 23 अक्टूबर को भव्य ‘रामायणी’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिला अध्यक्ष एकता गर्ग के नेतृत्व में आयोजित होने वाले इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर संस्था की सदस्य तैयारियों में जुटी हुई हैं। कार्यक्रम अग्रसेन भवन, हिसार में दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। सम्मेलन की ओर से शहरवासियों को सपरिवार शामिल होने का विशेष निमंत्रण दिया गया है। कार्यक्रम की सफलता और निर्विघ्न आयोजन के लिए जिला अध्यक्ष एकता गर्ग तथा महामंत्री प्रेम अग्रवाल के नेतृत्व में संस्था की टीम ने देवी भवन मंदिर पहुंचकर महाराजा अग्रसेन और प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश जी के चरणों में निमंत्रण पत्र अर्पित किया। इस दौरान सदस्यों ने प्रभु का आशीर्वाद लेते हुए कार्यक्रम के मंगलमय आयोजन की प्रार्थना की। इस अवसर पर कविता मित्तल, मीनू सिंगला, अनामिका, शिल्पा गुप्ता, रीटा गर्ग, मंजू बंसल, ममता केडिया, कल्पना, आशा गुप्ता और रेणु मंगल सहित संस्था की सदस्य मौजूद रहीं। महामंत्री प्रेम अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम को आकर्षक बनाने के लिए सभी सदस्य मिलकर तैयारियां कर रही हैं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन त्योहारों की खुशियों, भारतीय संस्कृति और सामाजिक सहभागिता को एक मंच पर लाने का प्रयास है। कार्यक्रम में विभिन्न आकर्षक स्टॉल लगाई जाएंगी। महिलाओं और बच्चों के लिए मनोरंजक खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। जिला अध्यक्ष एकता गर्ग, महामंत्री प्रेम अग्रवाल और समस्त कार्यकारिणी ने हिसारवासियों से अपील की कि वे 23 अक्टूबर को अग्रसेन भवन पहुंचकर कार्यक्रम में भाग लें और आयोजन की शोभा बढ़ाएं।