कार्यक्रम के बाद निकाली जाएगी मशाल ज्योति कलश यात्रा, सुभाष चौक पर होगा समापन
सेवा संकल्प अभियान के तहत 7 अक्टूबर को आयोजित होगा सेवा ज्योति कलश यात्रा एवं विकसित भारत का संकल्प कार्यक्रम:उपायुक्त सतबीर सिंह
उपायुक्त ने अधिकारियों को कार्यक्रम की तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी करने के दिए निर्देश
भाजपा नेताओं एवं अधिकारियों ने बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर किया विचार-विमर्श
रोहतक, 5 अक्टूबर। सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा ज्योति कलश यात्रा एवं विकसित भारत का संकल्प कार्यक्रम 7 अक्टूबर को प्रातः 8 बजे पुरानी आईटीआई स्थित मदनलाल ढींगरा सामुदायिक केंद्र में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आज उपायुक्त कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त सतबीर सिंह ने की। बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, पूर्व सांसद रामचंद्र जांगड़ा, जिला अध्यक्ष रणवीर ढाका, मेयर राम अवतार वाल्मीकि, महामंत्री नितिन जैन, दीपू नागपाल, ओमप्रकाश बागड़ी, अध्यक्ष खुशीराम हुड्डा तथा महंत सतीश दास सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
बैठक में मनीष कुमार ग्रोवर, रामचंद्र जांगड़ा, जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका तथा मेयर राम अवतार वाल्मीकि ने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कार्यक्रम को सफल एवं व्यवस्थित बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं तथा अधिक से अधिक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के संबंध में अपने सुझाव दिए।कार्यक्रम के उपरांत मशाल ज्योति कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा निर्धारित मार्ग से होते हुए सुभाष चौक पहुंचेगी, जहां इसका समापन किया जाएगा। यात्रा के दौरान श्रद्धा, सेवा, राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के संकल्प का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। उपायुक्त सतबीर सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम एवं मशाल ज्योति कलश यात्रा से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल, बैठने की व्यवस्था, यातायात एवं पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था तथा यात्रा के मार्ग पर आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार, सचिव आरटीए वीरेंद्र ढुल, नगर निगम की संयुक्त आयुक्त नमिता, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजपाल चहल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
उपायुक्त ने कहा कि कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और निर्धारित समय से पहले सभी तैयारियां पूरी करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के इस कार्यक्रम को जनभागीदारी के साथ सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए जाएं।
फोटो सहित।
