एडीसी अर्पित संगल ने सुनी आमजन की शिकायतें, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

 
 एडीसी अर्पित संगल ने सुनी आमजन की शिकायतें, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

 

सिरसा, 05 नवंबर।

अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल ने सोमवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित समाधान शिविर में आमजन की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन भी मौजूद रहे। इसके अलावा उपमंडल स्तर पर भी समाधान शिविरों का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय, कालांवाली उपमंडल व डबवाली उपमंडल में आयोजित समाधान शिविरों में कुल 17 शिकायतें आई। अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आमजन की समस्याओं का स्थाई समाधान हो और संबंधित विभाग आपस में सामंजस्य बनाकर जन शिकायतों का हल करें। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर में आई शिकायतों का प्राथमिकता से निपटान करें और इस कार्य में तेजी लाएं।
वहीं डबवाली में आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम योगेश दिलहोर ने जन समस्याएं सुनी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निवारण सुनिश्चित किया जाए। समाधान शिविर का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निपटान सुनिश्चित करना है, ताकि नागरिकों को समयबद्ध राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर अंडरटेक करें और उनके समाधान के पश्चात तुरंत एटीआर अपलोड करना सुनिश्चित करें। पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने के लिए यह प्रक्रिया अत्यंत महत्वपूर्ण है।