जिला परिषद रोहतक के उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर विचार हेतु विशेष बैठक अब 19 अक्टूबर को होगी:- उपायुक्त सतबीर सिंह

 
 जिला परिषद रोहतक के उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर विचार हेतु विशेष बैठक अब 19 अक्टूबर को होगी:- उपायुक्त सतबीर सिंह

रोहतक,

हरियाणा पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 123 तथा हरियाणा पंचायती राज नियम, 1995 के नियम 10 के तहत रोहतक जिला परिषद के उपाध्यक्ष के विरुद्ध लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर विचार करने के लिए नई तिथि निर्धारित कर दी गई है। उपायुक्त सतबीर सिंह द्वारा जारी नए आदेशानुसार, अब यह विशेष बैठक आगामी 19 अक्टूबर 2026 को प्रातः 11 बजे आयोजित की जाएगी।
इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त सतबीर सिंह ने बताया कि पूर्व में यह विशेष बैठक 14 अक्टूबर 2026 को प्रातः 11 बजे निर्धारित की गई थी, जिसके लिए 29 सितंबर को नोटिस जारी किया गया था। किंतु न्यायालय में एक मामले के चलते उक्त बैठक को स्थगित करना पड़ा था। पूर्व नोटिस के क्रम में अब नया नोटिस जारी करते हुए स्पष्ट किया गया है कि जिला परिषद उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा व विचार हेतु यह विशेष बैठक 19 अक्टूबर 2026 को प्रातः 11 बजे डीआरडीए  कॉन्फ्रेंस हॉल, प्रथम तल, जिला विकास भवन, रोहतक में संपन्न होगी। संबंधित सभी सदस्यों एवं अधिकारियों को समय पर बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।