बरवाला में आयोजित हुआ प्रबुद्ध जन सम्मेलन, कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने शहर के मौजिज लोगों के साथ किया राष्ट्र चिंतन व बौद्धिक संवाद

 
बरवाला में आयोजित हुआ प्रबुद्ध जन सम्मेलन, कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने शहर के मौजिज लोगों के साथ किया राष्ट्र चिंतन व बौद्धिक संवाद

बरवाला,

हरियाणा के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा की अध्यक्षता में सोमवार को बरवाला विधानसभा क्षेत्र में प्रबुद्ध जन सम्मेलन का आयोजन किया गया।  इस सम्मेलन में क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों, बुद्धिजीवियों, डॉक्टरों, वकीलों, व्यापारियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कैबिनेट मंत्री ने सभी के साथ राष्ट्र चिंतन व बौद्धिक संवाद 

करते हुए कहा कि प्रबुद्ध समाज किसी भी राष्ट्र और राज्य की रीढ़ होता है। उन्होंने सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी नीतियों और विकास कार्यों का ब्यौरा देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में हरियाणा सरकार बिना किसी भेदभाव के 'हरियाणा एक-हरियाणवी एक' के मूल मंत्र पर काम कर रही है। बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ सीधा पहुंचाया जा रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि लोक निर्माण और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के माध्यम से बरवाला सहित पूरे प्रदेश में सड़कों के सुदृढ़ीकरण, स्वच्छ पेयजल आपूर्ति और बेहतर सीवरेज प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने प्रबुद्ध जन से आह्वान किया कि वे सरकार की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने और समाज में सकारात्मक माहौल बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथियों और पार्टी पदाधिकारियों ने भी इस बौद्धिक संवाद को संबोधित किया और राष्ट्र निर्माण में बुद्धिजीवियों के योगदान को रेखांकित किया। मंच पर कैबिनेट मंत्री को स्मृति चिन्ह और फूलों के हार भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भारी संख्या में स्थानीय गणमान्य नागरिक और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।