जवाहर नवोदय विद्यालय पाबड़ा में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा एसडीआरएफ के साथ मिलकर मॉक ड्रिल आयोजित

 
   जवाहर नवोदय विद्यालय पाबड़ा में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा एसडीआरएफ के साथ मिलकर मॉक ड्रिल आयोजित


हिसार 07 अक्टूबर ।
उपायुक्त महेंद्र पाल के निर्देशानुसार जवाहर नवोदय विद्यालय पाबड़ा में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं एसडीआरएफ  द्वारा आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के उद्देश्य से मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।
मॉक ड्रिल के दौरान विद्यालय परिसर में आपात स्थिति उत्पन्न होने पर अपनाई जाने वाली बचाव एवं राहत प्रक्रियाओं का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों एवं स्टाफ को आपदा की स्थिति में सुरक्षित निकासी, प्राथमिक बचाव, राहत कार्य तथा आपसी समन्वय के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
मॉक ड्रिल में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, फायर ब्रिगेड विभाग, रेड क्रॉस विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। संबंधित विभागों द्वारा आपात स्थिति में बचाव कार्य, अग्निशमन, प्राथमिक उपचार एवं चिकित्सा सहायता की प्रक्रियाओं का प्रदर्शन किया गया।
विद्यालय प्रशासन ने इस प्रकार की मॉक ड्रिल को विद्यार्थियों एवं स्टाफ में आपदा के समय सजगता, आत्मविश्वास एवं त्वरित प्रतिक्रिया की क्षमता विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। कार्यक्रम के दौरान सभी संबंधित विभागों एवं टीमों के बीच प्रभावी समन्वय देखने को मिला।
विद्यालय प्रशासन द्वारा मॉक ड्रिल के सफल आयोजन के लिए एसडीआरएफ हिसार एवं जिला प्रशासन के सभी संबंधित विभागों का आभार व्यक्त किया गया।