कलानौर गोगाजी धाम में कल लगेगा विशाल मेला:विधायक शकुंतला खटक और भारत भूषण बत्रा ने टेका मत्था; श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

 

 

रोहतक जिले के कलानौर क्षेत्र के श्री जाहरवीर गोगाजी मंदिर मेडी-धाम में 33वें विशाल जागरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलानौर की विधायक शकुंतला खटक और रोहतक के विधायक भारत भूषण बत्रा ने मुख्य अतिथि के तौर पर हिस्सा लिया।

दोनों विधायकों ने जाहरवीर गोगा महाराज और गुरु गोरखनाथ जी के चरणों में मत्था टेका और आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर सतीश चुघ ने की।

कलाकारों ने किया जाहरवीर का गुणगान

इस मौके पर दूर-दराज से आए मशहूर भजन कलाकारों ने जाहरवीर गोगा महाराज का गुणगान किया। राजेंद्र कालसैन और राजकुमार सहित कई गणमान्य लोग भी इस दौरान मौजूद रहे। मंदिर परिसर में 5 सितंबर को एक विशाल मेले का आयोजन किया जाएगा।

साथ ही संत सम्मेलन और विशाल भंडारा भी आयोजित होगा। इस आयोजन में अलग-अलग गुरु गद्दियों से संत-महापुरुष शामिल होने पहुंचेंगे।