*झज्जर स्थित नेहरू पीजी कॉलेज में होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम, बड़ी स्क्रीन पर दिखेगा पीएम मोदी का लाइव संबोधन*
*झज्जर में आज विकसित भारत संकल्प सभा के साथ निकलेगी सेवा ज्योति यात्रा : डीसी**डीसी वर्षा खांगवाल ने विकसित भारत संकल्प सभा के साथ निकलने वाली सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम की अधिकारियों के साथ की समीक्षा*
*झज्जर, 06 अक्टूबर*
जिलाभर में 17 अक्टूबर तक चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत विकसित भारत संकल्प सभा के साथ सेवा ज्योति यात्रा पूरे उत्साह के साथ मनाई जा रही है। इसी कड़ी में बुधवार 7 अक्टूबर को झज्जर स्थित राजकीय पीजी नेहरु कालेज में भी जिलास्तरीय भव्य आयोजन होगा, कार्यक्रम में हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन मोहन लाल कौशिक बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे।
डीसी वर्षा खांगवाल ने कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने उपरांत अधिकारियों की बैठक भी ली। डीसी ने विकसित भारत संकल्प सभा के साथ आयोजित सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए बताया कि राजकीय पीजी कॉलेज झज्जर के सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के संबोधन का सीधा प्रसारण होगा।
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में बहादुरगढ़ के विधायक राजेश जून, पूर्व मंत्री औमप्रकाश धनखड़, भाजपा जिलाध्यक्ष विकास वाल्मिकी, जिला परिषद के चैयरमेन कप्तान सिंह बिरधाना, भाजपा नेता दिनेश कौशिक व संजय कबलाना,हाउस फेडरेशन के चेयरमैन सुभाष बंसल ,सभी नगरपरिषद व नगरपालिका चैयरमैन व ब्लाक समितियों के चैयरमेन व अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रहेगी। जिला स्तरीय कार्यक्रम के समापन पर सेवा ज्योति को क्रिकेट स्टेडियम के मुख्य द्वार पर स्थापित किया जाएगा।
डीसी ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को विकसित भारत @2047 के संकल्प से जोड़ना है। कार्यक्रम में उपस्थित लोग सामूहिक रूप से यह संकल्प लेंगे और वंदे मातरम् का गायन करेंगे। उन्होंने अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।
*यह रहे मौजूद*
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विकास वाल्मिकी , युवा नेता आदित्य धनखड़, नरेंद्र जाखड़ के अलावा जिला प्रशासन की ओर से एडीसी जगनिवास, एसडीएम झज्जर रवि मीणा, जिला परिषद के सीईओ मनीष फौगाट, सीटीएम ऋतु सहित सम्बंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।
