युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा मौका, 17 सितंबर को भिवानी में लगेगा जिला स्तरीय मेला

 
 युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा मौका, 17 सितंबर को भिवानी में लगेगा जिला स्तरीय मेला

भिवानी, 10 सितंबर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 17 सितंबर को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले में प्रदेश सरकार के  शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। डीसी साहिल गुप्ता कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। मेले में करीब 20 राष्ट्रीय एवं बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा युवाओं को साक्षात्कार के आधार पर चयन कर रोजगार के अवसर दिए जाएंगे। आईटीआई प्राचार्य इंद्र सिंह सैनी ने बताया कि रोजगार मेले में 5वीं से 12वीं कक्षा तक के पास-आउट, आईटीआई के किसी भी ट्रेड तथा पॉलिटेक्निक की किसी भी ब्रांच से पास-आउट युवक-युवतियां भाग ले सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 9 से 23 हजार रुपये तक प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि पात्र चयनित अभ्यर्थियों को शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा द्वारा जॉब ऑफर लेटर प्रदान किए जाएंगे। साक्षात्कार यानि इंटरव्यू प्रक्रिया सुबह 9 बजे से शुरू होगी। इच्छुक अभ्यर्थी अपने बायोडाटा एवं मूल दस्तावेजों के साथ निर्धारित स्थान व समय पर पहुंचे।