एसआईआर नोटिस एवं सुनवाई मामलों के समयबद्ध निस्तारण पर फोकस
भिवानी, 08 अक्टूबर। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी साहिल गुप्ता ने बताया कि जिले में 7-8 अक्तूबर को लगाए गए विशेष शिविर में 1022 लंबित मामलों की सुनवाई की गई। नोटिस प्राप्त करने वाले मतदाताओं से निर्धारित तिथि पर सुनवाई में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने की अपील की गई है। उन्होंने बताया कि 9 अक्टूबर को विशेष शिविर लगाए जाएंगे। सभी ऐसे पात्र मतदाताओं से अपील है कि जिन्होने अभी तक दस्तावेज जमा नहीं करवाएं हैं, वे इस विशेष अभियान का लाभ उठाएं तथा अपने दस्तावेज बूथ लेवल अधिकारी को जमा करवाएं ताकि सभी योग्य मतदाताओं के नाम 6 नवम्बर 2026 को प्रकाशित होने वाली अन्तिम मतदाता सूची में शामिल हो सके।
उन्होंने बताया कि 7-8 अक्टूबर-जिला भिवानी में विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मिले नोटिस एवं सुनवाई से संबंधित मामलों के समयबद्ध निस्तारण पर विशेष जोर दिया है। जिलें में कुल 157622 नोटिस जनरेट किए गए हैं, जिन में से 7732 सुनवाई मामले लंबित हैं। कुल लंबित मामलों का प्रतिशत 4.91 प्रतिशत है। आयोग द्वारा लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को लंबित सुनवाई मामलों के शीघ्र निस्तारण, प्रभावी मॉनिटरिंग व निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि नोटिस की सुनवाई समय पर समाप्त करने के लिए दिनांक 7 से 9 अक्टूबर 2026 तक ऐसे मतदान केन्द्रों पर विशेष शिविर व घर-घर सर्वे के दौरान दस्तावेज प्राप्त करेंगे, जहां पर नोटिस प्राप्त होने पर अभी तक सम्बन्धित मतदाताओं द्वारा आवश्यक दस्तावेज जमा नही करवाये गए हैं।
