जिलाभर में लगाए गए विशेष शिविर व घर-घर सर्वे में 3356 लंबित मामलों की हुई  सुनवाई  

 
 जिलाभर में लगाए गए विशेष शिविर व घर-घर सर्वे में 3356 लंबित मामलों की हुई  सुनवाई  

 एसआईआर 2026

कोई भी योग्य मतदाता न छूटे नोटिस एवं सुनवाई मामलों के समयबद्ध निस्तारण पर फोकस : डीसी

 
नोटिस प्राप्त करने वाले मतदाताओं से निर्धारित तिथि पर सुनवाई में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने की अपील

झज्जर,9 अक्टूबर।

 जिलाभर में चल रहे  विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाताओं को मिले नोटिस एवं सुनवाई से संबंधित मामलों के समयबद्ध निस्तारण पर निर्वाचन आयोग और प्रशासन का विशेष फोकस है।  उन्होंने बताया कि तीन दिनों तक चले विशेष शिविर व घर-घर सर्वे में 3356 लम्बित मामलों की सुनवाई की गई है।
यह जानकारी डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने शुक्रवार को दी।
उन्होंने बताया कि मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए जिलाभर में सभी  807 मतदान केंद्रों के लिए बूथ लेवल एजेंट  नियुक्त किए गए हैं।
डीसी ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को लंबित सुनवाई मामलों के शीघ्र निस्तारण, प्रभावी मॉनिटरिंग व निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
डीसी ने बताया कि बीएलओ नोटिस की सुनवाई समय पर समाप्त करने के लिए ऐसे मतदान केन्द्रों पर विशेष शिविर व घर-घर सर्वे के दौरान दस्तावेज प्राप्त करेंगे, जहां पर नोटिस प्राप्त होने पर अभी तक सम्बन्धित मतदाताओं द्वारा आवश्यक दस्तावेज जमा नहीं करवाये गए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी  वर्षा खांगवाल ने सभी ऐसे पात्र मतदाताओं से अपील है जिन्होने अभी तक दस्तावेज जमा नहीं करवाएं हैं वे अपने दस्तावेज बूल लेवल अधिकारी को जमा करवाएं ताकि सभी योग्य मतदाताओं के नाम 6 नवम्बर 2026 को प्रकाशित होने वाली अन्तिम मतदाता सूची में शामिल हो सके।