Ashok Khemka: 33 साल की नौकरी में 57 बार हुआ ट्रांसफर, जानें कौन हैं IAS अधिकारी अशोक खेमका, जो आज होंगे रिटायर

 
Ashok Khemka: 33 साल की नौकरी में 57 बार हुआ ट्रांसफर, जानें कौन हैं IAS अधिकारी अशोक खेमका, जो आज होंगे रिटायर
Ashok Khemka: हरियाणा के आईएस अधिकारी अशोक खेमका अक्सर अपने तबादलों को लेकर चर्चा में रहे हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान कई बड़े काम किए। ये ही वजह है कि आज उन्हें एक ईमानदार अधिकारी के रूप में जाना जाता है। हालांकि, आज यानी बुधवार को अशोक खेमका रियाटर हो रहे हैं। अशोक खेमका अपने बेहतरीन काम और ज्यादा ट्रांसफर के लिए जाने जाते हैं। खेमका का 33 साल की नौकरी में 57 बार ट्रांसफर हुआ है। अशोक खेमका की वो आईएएस अधिकारी हैं, जिन्होंने वाड्रा-डीएलएफ लैंड डील का खुलासा किया था और इसके बाद वह चर्चा में आ गए थे। खबरों की मानें तो, 2012 में IAS  अशोक खेमका कांग्रेस की दिग्गज नेता सीनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा से जुड़े गुरुग्राम जमीन सौदे के प्यूटेशन को कैंसिल कर दिया था। उस समय हरियाणा में भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सरकार थी। उसी दौरान सोमका ने चिटं खड़ा और DLF के बीच हुए जमीन सौदे का म्यूटेशन र‌द्द करने का आदेश जारी किया था। सीएम को लिखा था पत्र, भ्रष्टाचार के मामले में कोई नहीं बख्सा जाएगा  अशोक खेमका ने 2023 में CM को पत्र लिखकर सतर्कता विभाग में तैनात होने की पेशकश की थी। उन्होंने लिखा था कि मैं अपनी सर्विस के अंत में भ्रष्टाचार के खिलाफ असली लड़ाई लड़ने का वादा करता हूं। कोई भी व्यक्ति, चाहे कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो बख्सा नहीं जाएगा। हर छह माह में बदला आईएएस अधिकारी अशोक खेमका विभाग बताया जा रहा है कि 1991 बैच के IAS अधिकारी अशोक खेमका को उनकी ईमानदारी और साहसी फैसलों के लिए जाना जाता है। पूरी सेवा के दौरान औसतन हर छह महीने में उनका विभाग बदला गया है। पिछले कुछ सालों से खेमका साइड लाइन चल रहे हैं। वर्तमान में खेमका परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इससे पहले वह प्रिंटिंग और स्टेशनरी विभाग में तैनात थे। बृजभूषण और पहलवानों के विवाद पर दी थी प्रतिक्रिया जनवरी 2023 में हरियाणा के पहलवानों और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बीच विवाद में भी IAS अशोक खेमका को एंट्री हुई थी। अशोक खेमका ने एक्स अकाउंट पर पहलवानों के समर्थन में पोस्ट लिखी थी। उन्होंने बृजभूषण की अरेस्टिंग और इस्तीफे की मांग करने के साथ हरियाणा के पहलवानों को सच्चा नायक कहा था। Ashok Khemka कहां के रहने वाले हैं  अशोक खेमका कोलकाता के रहने वाले हैं।