Vidhayak Kanchan Tanve: ये MLA मैडम पढाई में हैं बेहद तेज, अब दिया ग्रेजुएशन का एग्जाम, तस्वीरें वायरल

 
Vidhayak Kanchan Tanve: अक्सर कहा जाता है कि पढाई की कोई उम्र नहीं होती। पढाई करने के लिए इंसान के अंदर जज्बा और कुछ नया सीखने की लगन होनी चाहिए। इसी का एक जिंदा उदाहरण है। विधायक कंचन तनवे। वो अब अपने ग्रेजुएशन के एग्जाम दे रही है। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल हो रही है। खंडवा विधानसभा से विधायक हैं कंचन तनवे खंडवा विधानसभा से विधायक कंचन तनवे राजनीति में आने के बाद शिक्षा के महत्व को समझ सकी और सतत अपनी अधूरी शिक्षा को लेकर आज ग्रेजुएशन तक का सफर पूरी करने के मुकाम पर पहुंच गई हैं। विधायक कंचन तनवे BSW तीसरे वर्ष का एग्जाम दे रही है। एक छात्र की मानिंद विधायक को एग्जाम सेंटर रवाना करने से पहले उनकी बेटी निकिता ने दही शक्कर खिलाकर उन्हें घर रवाना किया। जन्मदिन के दिन भी की 2 घंटे की पढ़ाई 14 जून को खंडवा विधायक कंचन तनवे का जन्मदिन आता है। उनके जन्मदिन को मनाने के लिए शहर भर में कार्यकर्ताओं ने उनके बैनर और पोस्टर से शहर भर दिया है। लेकिन अपने जन्मदिन की खुशियों के बीच विधायक कंचन तनवे ने आज सुबह से उठकर 2 घंटे अपने परीक्षा को लेकर तैयारी की। इसके बाद सुबह 7:00 बजे से ही कार्यकर्ताओं का तांता उनके घर पर बधाई देने के लिए लग गया। विधायक ने एक स्टूडेंट की तरह मंदिर जाकर पहले पूजा अर्चना की फिर कार्यकर्ताओं की बधाइयां स्वीकार कर घर से एग्जाम देने के लिए सुबह 9:30 बजे रवाना हो गई। एग्जाम सेंटर रवाना करने से पहले बेटी ने दही और शक्कर खिलाकर अपनी मां को रवाना किया। 8वीं से ग्रेजुएशन तक का सफर विधायक कंचन तनवे का जन्म 14 जून 1982 को ग्राम धनोरा में हुआ था। पारिवारिक माहौल और गरीबी के कारण आठवीं से ज्यादा तक की पढ़ाई का सफर वह पूरा नहीं कर सकी। 1997 में दसवीं कक्षा के बाद उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी, लेकिन जब 2002 में मुकेश तनवे के साथ उनका विवाह हुआ तब मुकेश तनवे राजनीति के युवा छात्र हुआ करते थे। मुकेश तनवे ने 2005 में 11वीं कक्षा में उनका नामांकन करवाया। किसी तरह से 12वीं की कक्षा भी 2009 में विधायक कंचन तनवे ने पास कर ली। तब तक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के रूप में भी उन्हें नौकरी मिल गई। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के रूप में नौकरी मिलने के बाद घर चलाना तो आसान हो गया लेकिन पढ़ाई एक बार फिर छूट गई। लगातार 8 साल नौकरी करने के दौरान पढ़ाई में एक बार फिर से लंबा गैप आ गया। 2023 में विधायक चुनी गई थी कंचन तनवे खंडवा विधायक कंचन तनवे की जीवन में सफलता तो आती गई लेकिन शिक्षा उनसे कोसों दूर जा रही थी। खंडवा विधायक कंचन तनवे ने कहा की 'शिक्षा शेरनी का वो दूध है जो इसे पियेगा वही दहाड़ेगा'।