भीषण गर्मी की चपेट में हरियाणा, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
Haryana Weather: हरियाणा में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। तापमान में अत्यधिक बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। बीते 24 घंटे में हरियाणा में 2.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़त हुई है। बीते दिन हरियाणा के 8 जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे अधिक गर्म रोहतक रहा। यहां का तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
18 से लेकर 22 मई तक लू को लेकर अलर्ट जारी
मौसम विभाग के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक राजस्थान सीमा के साथ लगते सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ जिले में लू चल सकती है। इसके साथ प्रदेश के बाकी जिलों में मौसम साफ रहेगा। 19 मई को लू आधे हरियाणा के जिलों को अपनी चपेट में लेगी। मौसम विज्ञानियों ने लू से बचने और जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है।
जिला न्यूनतम अधिकतम तापमान
अंबाला
25.5
39.8
गुरुग्राम 24.6
40.6
हिसार
23.6
40.9
करनाल
22.2
39.6
नारनौल
25
41.5
रोहतक
20.4
42.1
25 मई से 2 जून के बीच रहेगा नौतपा
25 मई से 2 जून के बीच हरियाणा में नौतपा रहेगा। नौतपा के बीच-बीच में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। अगर मानसून की बात करें तो हरियाणा में 26 से 28 जून के बीच मानसून आने की संभावना है।
