हरियाणा में पेट्रोल-डीजल की कीमत में भारी बढ़ोतरी, जानिए आज के नए रेट

चंडीगढ़:केंद्र सरकार के द्वारा फ्यूल टैक्स में बढ़ोतरी के बाद हरियाणा में पेट्रोल और डीजल की कीमत में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली है। प्रदेश के कई प्रमुख शहरों में आज पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर के आसपास जा पहुंची है। फेतहाबाद में आज पेट्रोल की कीमत 99.40 रुपये प्रति लीटर पर जा पहुंची है।
 
हरियाणा में पेट्रोल-डीजल की कीमत में भारी बढ़ोतरी, जानिए आज के नए रेट

हरियाणा में पेट्रोल-डीजल महंगा, कई शहरों में पेट्रोल 100 रुपए के करीब

  • केंद्र सरकार द्वारा फ्यूल टैक्स बढ़ाने के बाद हरियाणा में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी हुई।
  • प्रदेश के कई शहरों में पेट्रोल के दाम 99 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गए हैं।
  • फतेहाबाद में पेट्रोल 99.40 रुपये प्रति लीटर और सिरसा में 99.73 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया।
  • डीजल के दाम में भी करीब 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
  • पंचकूला में डीजल 91.73 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
  • CNG की कीमतों में भी 2 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई है।
  • हरियाणा में प्रतिदिन करीब 48.04 लाख लीटर पेट्रोल और 1.20 करोड़ लीटर डीजल की खपत होती है।
  • अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 70 डॉलर से बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंचने से तेल कंपनियों पर दबाव बढ़ा।
  • मध्यपूर्व एशिया में बढ़ते तनाव को कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का बड़ा कारण माना जा रहा है।
  • कंपनियों ने घाटे की भरपाई के लिए पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए हैं।
  • यदि क्रूड ऑयल की कीमतों में तेजी जारी रही तो आने वाले दिनों में ईंधन और महंगा हो सकता है।
 

 चंडीगढ़: केंद्र सरकार के द्वारा फ्यूल टैक्स में बढ़ोतरी के बाद हरियाणा में पेट्रोल और डीजल की कीमत में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली है। प्रदेश के कई प्रमुख शहरों में आज पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर के आसपास जा पहुंची है। फेतहाबाद में आज पेट्रोल की कीमत 99.40 रुपये प्रति लीटर पर जा पहुंची है।

वहीं डीजल भी 90 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। पंचकूला में डीजल का नया रेट 91.73 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है। नई कीमतों के अनुसार, पेट्रोल-डीजल पर करीब 3-3 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। इसके साथ ही CNG पर 2 रुपए प्रति किलो रेट बढ़े हैं। बता दें हरियाणा में एक दिन में पेट्रोल की खपत करीब 48.04 लाख लीटर है, जबकि डीजल की खपत 1.20 करोड़ लीटर है।

हरियाणा के प्रमुख शहरों में आज पेट्रोल की नई  कीमत

शहर पुराने दाम (रुपए/लीटर) नए दाम (रुपए/लीटर)
पानीपत 94.88 97.88
गुरुग्राम 95.30 98.29
पंचकूला 96.31 99.31
रेवाड़ी 95.08 98.07
फतेहाबाद 96.40 99.40
हिसार 96.43 99.02
भिवानी 95.89 98.88
फरीदाबाद 95.95 98.95
कुरुक्षेत्र 95.95 98.95
कैथल 95.45 98.45
सिरसा 96.73 99.73
करनाल 95.08 98.08
नारनौल 95.54 98.54

डीजल के रेट में इतनी बढ़ोतरी

शहर पुराने दाम (रुपए/लीटर) नए रेट (रुपए/लीटर)
पानीपत 87.33 90.33
गुरुग्राम 87.77 90.77
पंचकूला 88.73 91.73
रेवाड़ी 87.55 90.50
फतेहाबाद 88.01 91.01
हिसार 88.85 91.63
भिवानी 88.34 91.34
फरीदाबाद 88.39 91.39
कुरुक्षेत्र 87.90 90.90
कैथल 87.91 90.91
सिरसा 89.14 92.14
करनाल 87.55 90.55
नारनौल 88 91.01

पेट्रोल और डीजल की कीमत में क्यों हो रही है बढ़ोतरी

इंटरनेशनल  मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव है। बता दें कि मध्यपूर्व एशिया में तनाव शुरू होने से पहले क्रूड ऑयल के दाम 70 डॉलर थे जो अब बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गए हैं। क्रूड की कीमतें बढ़ने से तेल कंपनियां दबाव में थीं। यही कारण है कि कंपनियों ने घाटे की भरपाई के लिए यह कदम उठाया है। यदि कच्चे तेल की कीमतों में लंबे समय तक तेजी बनी रहती है तो पेट्रोल-डीजल की कीमतें और भी बढ़ाई जा सकती हैं।