हरियाणा में वरिष्ठ नागरिकों के लिए जल्द ही लॉन्च होगा  'वृद्ध सेवा एवं स्वास्थ्य' पोर्टल​​​​​​​

  चंडीगढ़: हरियाणा सरकार बहुत जल्द प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए दो बड़ी कल्याणकारी योजनाएं शुरु करने जा रही है। प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा  सरकार बुजुर्गों के जीवन स्तर को सुधारने और उन्हें सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
 
 हरियाणा में वरिष्ठ नागरिकों के लिए 'वृद्ध सेवा एवं स्वास्थ्य' पोर्टल​​​​​​​ का होगा शुभारंभ

 चंडीगढ़: हरियाणा सरकार बहुत जल्द प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए दो बड़ी कल्याणकारी योजनाएं शुरु करने जा रही है। प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा  सरकार बुजुर्गों के जीवन स्तर को सुधारने और उन्हें सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

हर गुरुवार को विशेष स्वास्थ्य शिविर का होगा आयोजन

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों के बेहतर स्वास्थ्य और बेहतर जीवन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में हर सप्ताह गुरुवार को विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जायेंगे। इन स्वास्थ्य शिविरों के डेटा की सटीक मॉनिटरिंग और प्रबंधन के लिए 'वृद्ध सेवा एवं स्वास्थ्य' पोर्टल विकसित किया गया है, इसको जल्द ही लांच किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य पूरे प्रदेश के बुजुर्गों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की निगरानी करना है।

विशेष कार्यक्रम संजीवनी योग की होगी शुरुआत

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुदृढ़, निवारक और समग्र बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक विशेष कार्यक्रम संजीवनी योग शुरू किया जा रहा है। इसके अंतर्गत ओपीडी और वेटिंग एरिया में जिला अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए आयुष डॉक्टरों और योग सहायकों के माध्यम से योग सत्र, प्राणायाम और स्वस्थ जीवन शैली के संबंध में मार्गदर्शन दिया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि आईपीडी वार्ड यानि अस्पतालों में भर्ती मरीजों को स्वास्थ्य विभाग के संबंधित चिकित्सा अधिकारियों और डॉक्टरों की सलाह पर विशेष योग थेरेपी और लाइफस्टाइल काउंसिलिंग (परामर्श) प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि उक्त महत्वाकांक्षी योजना को धरातल पर उतारने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं , जल्द ही 'वृद्ध सेवा एवं स्वास्थ्य' पोर्टल और संजीवनी योग कार्यक्रम का आधिकारिक रूप से भव्य शुभारंभ किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री ने दोहराया कि योग, प्राणायाम और आधुनिक चिकित्सा का यह अनूठा संगम हरियाणा को एक स्वस्थ और निरोगी प्रदेश बनाने में मील का पत्थर साबित होगा।