हरियाणा की पहलवान बेटियों के दम पर, भारत ने जीता एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप

चंडीगढ़:हरियाणा की बेटियों ने वियतनाम के दा नांग शहर में आयोजित अंडर-23 सीनियर एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप की महिला कुश्ती टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस चैंपियनशिप में भारत ने पहली बार  चैंपियनशिप ट्रॉफी प्राप्त की। इस ऐतिहासिक रजत पदक में हरियाणा की बेटियों का सबसे महत्वपूर्ण योगदान रहा। हरियाणा की 7 महिला पहलवानों ने अलग-अलग भार वर्गों पर में पदक जीतकर प्रदेश और देश का कि नाम रोशन किया है। रोहतक की को मुस्कान ने 53 किलो, झज्जर की तपस्या ने 57 किलो, जींद की की मानसी ने 68 किलो और सोनीपत की काजल ने 76 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया।
 
 हरियाणा की पहलवान बेटियों के दम पर, भारत ने जीता एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप

 चंडीगढ़: हरियाणा की बेटियों ने वियतनाम के दा नांग शहर में आयोजित अंडर-23 सीनियर एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप की महिला कुश्ती टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस चैंपियनशिप में भारत ने पहली बार  चैंपियनशिप ट्रॉफी प्राप्त की। इस ऐतिहासिक रजत पदक में हरियाणा की बेटियों का सबसे महत्वपूर्ण योगदान रहा। हरियाणा की 7 महिला पहलवानों ने  अलग-अलग भार वर्गों पर में पदक जीतकर प्रदेश और देश का कि नाम रोशन किया है। रोहतक की को मुस्कान ने 53 किलो, झज्जर की तपस्या ने 57 किलो, जींद की की मानसी ने 68 किलो और सोनीपत की काजल ने 76 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया।

हरियाणा की पहलवानों का शानदार प्रदर्शन

जींद की पुलकित ने भी स्वर्ण पदक जीतकर हरियाणा का गौरव बढ़ाया है। चरखी दादरी की नेहा ने 59 किलो और हिसार की स्वीटी ने 50 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक अपने नाम किया। हरियाणा की पहलवानों के शानदार प्रदर्शन के बाद प्रदेश में खुशी का माहौल है। खेल विशेषज्ञों का कहना है कि हरियाणा लगातार देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर के पहलवान दे रहा है और बेटियां अब हर बड़े मंच पर अपनी मजबूत पहचान बना रही हैं। वियतनाम में आयोजित अंडर-23 एशियन कुश्ती चैंपियनशिप 2026 में हरियाणा के पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन किया है।

हरियाणा के पहलवानों के एक स्वर्ण सहित 7 पदक शामिल

ग्रीको रोमन श्रेणी में भारतीय टीम ने कुल 8 पदक जीते जिनमें हरियाणा के पहलवानों के एक स्वर्ण सहित 7 पदक शामिल है। सोनीपत के सुमित ने 63 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण जीता। वहीं, रोहतक के सूरज ने 60 किलोग्राम और पानीपत के सागर सिंह ने 67 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीतकर भारत को बड़ी सफलता दिलाई है। कांस्य पदक जीतने वालों में हिसार के सचिन ने 77 किलोग्राम, रोहतक के रोहित बूरा ने 87 किलोग्राम, हिसार के रोहित ने 97 किलोग्राम और झज्जर के हरदीप ने 130 किलोग्राम वर्ग में दमदार प्रदर्शन किया है। 72 किलोग्राम वर्ग में विनीत और 82 किलोग्राम वर्ग में अमित गोपे ने भी भारत का प्रतिनिधित्व किया है। भारतीय टीम ने 1 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया है।