किस्मत मिले तो छोटू वेदांश की जैसे, दादी ने 200 रुपये में पोते के नाम से खरीदा कपून, ईनाम में मिली 50 लाख रुपये की फॉर्च्यूनर
50 Lakh Fortuner lucky draw: एक दादी के "लकी टच" और उनके छह साल के पोते की किस्मत का कमाल देखिए महज 200 रुपये के एक कूपन से उनके घर 50 लाख रुपये की टोयोटा फॉर्च्यूनर SUV आ गई है! यह सब एक गरबा कार्यक्रम में शुरू हुआ, जहां एक दादी ने अपने पोते, वेदांश के नाम पर एक लकी ड्रॉ कूपन खरीदा था। जब ड्रॉ निकला, तो पहला इनाम उसी के नाम रहा।
50 लाख रुपये की टोयोटा फॉर्च्यूनर जीती
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर की यह सच्ची कहानी जो बिल्कुल किसी फिल्म की कहानी जैसी लगती है हर किसी का ध्यान खींच रही है। गरबा उत्सव के दौरान खरीदे गए 200 रुपये के लकी ड्रॉ कूपन की बदौलत एक परिवार ने लगभग 50 लाख रुपये की टोयोटा फॉर्च्यूनर जीती है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, किरण रायकवार नाम की एक महिला ने बुरहानपुर के आभापुरी धाम में आयोजित गरबा कार्यक्रम में लकी ड्रॉ कूपन खरीदा था। उन्होंने कूपन पर अपने छह साल के पोते, वेदांश का नाम लिखा था। कूपन खरीदते समय उन्हें बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि यही टिकट उनके परिवार के लिए इतनी शानदार खुशखबरी लेकर आएगा।
सच्ची कहानी जो बिल्कुल किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं

गरबा कार्यक्रम का एक कूपन अब पूरे शहर में बना चर्चा का विषय
लोग गरबा जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नाच-गाने और उत्सव के माहौल का आनंद लेने जाते हैं। लेकिन इस दौरान खरीदे गए एक कूपन ने इतना बड़ा इनाम जीत लिया, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। इस बात से कि दादी ने उस पर अपने पोते का नाम लिखा था, इस घटना में एक भावनात्मक पहलू जुड़ जाता है।