Haryana Crime News: हरियाणा में पत्नी की हत्या करने वाला पति अरेस्ट, पहले करंट लगाकर मारा और फिर अस्पताल में छोड़कर भागा था आरोपी
May 30, 2025, 10:16 IST
Haryana Crime News: हरियाणा के चरखी दादरी में पुलिस ने एक युवक को अरेस्ट किया है। आरोपी ने अपनी पत्नी की करंट लगाकर हत्या की थी और फिर उसके शव को अस्पताल के सामने रखकर फरार हो गया था। महिला लोक निर्माण विभाग में बतौर क्लर्क कार्यरत थी। आइए जानते हैं कि ये पूरा मामला क्या है। दरअसल, चरखी दादरी के एमसी कालोनी निवासी और लोक निर्माण विभाग में बतौर क्लर्क कार्यरत महिला प्रिति की करंट लगाकर हत्या कर कर दी गई थी। पुलिस ने अब इस मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि 3 अप्रैल 2025 की रात को सिटी थाना पुलिस को नागरिक अस्पताल से सूचना मिली थी कि प्रीति नाम की एक महिला के शव रखा हुआ है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर प्रीति के पिता जगबीर ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी ने मार्च 2020 में आशीष उर्फ सेठी के संग लव मैरिज की थी और उनकी बेटी प्रीति दादरी PWD में क्लर्क के पद पर कार्यरत थी। प्रीति का पति उसके साथ नशे में मारपीट और प्रताड़ित करता था। उन्हें सूचना मिली थी कि उनकी बेटी अस्पताल में भर्ती है और उसने आत्महत्या कर ली है। जिसके बाद वो भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रीति के शव को देखा तो उसके दाहिने पैर के अंगूठे और अंगुलियों पर जलने के निशान थे, जो बिजली का क करंट लगने के निशान जैसे प्रतीत हुए। इसके बाद प्रीति के पिता ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी को अब गिरफ्तार किया है।
