हिसार के कमल किलोई ने पानी के अंदर 86 पुश-अप्स लगाकर बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
Hisar: हिसार के आर्य नगर के निवासी कमल किलोई ने पानी के अंदर 86 पुश-अप्स लगाकर लगातार तीसरी बार गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। दयानंद कॉलेज में पढ़ चुके कमल किलोई ने वियतनामा में ये कारनामा दिखाकर पूरे हरियाणा का नाम रौशन कर दिया है। कमल ने वियतनाम के हनोई शहर में पानी के अंदर 86 पुश अप लगाए।
कमल हनोई ने तीन बार बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
साल 2020 में कमल किलोई ने एक सांस में पानी के अंदर 21 योगासन कर अपना पहला विश्व रिकॉर्ड बनाया था। इसके बाद साल 2021 में उन्होंने पानी के भीतर 81 एयर रिंग ब्लोइंग कर दूसरी बार अपना नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया। अब तीसरी बार पानी के अंदर 86 पुश-अप्स लगाकर उन्होंने अपना, अपने गांव और दयानंद महाविद्यालय का नाम रोशन किया है।
अन्य विद्यार्थियों के लिए बने प्ररेणा का स्त्रोत
कमल किलोई की उपलब्धि पर दयानंद महाविद्यालय के प्रिंसिपल डॉ. विक्रमजीत सिंह ने कमल कलोई को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि ये उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्त्रोत बनेगी। कमल की सफलता ने साबित कर दिया है कि मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष एवं एसोसिएट प्रोफेसर सुरजीत कौर ने बताया कि पानी के भीतर बनाए जाने वाले रिकॉर्ड बेहद कठिन माने जाते हैं। इनमें शारीरिक क्षमता के साथ मानसिक संतुलन, विशेष प्रशिक्षण और कठिन अभ्यास की आवश्यकता होती है।
