हरियाणा रोडवेज ने सिरसा को दे डाली बड़ी सौगात, नाथूसरी चौपटा से चंडीगढ़ की बस शुरुआत, 45 गांवों को होगा भरपूर फायदा

  Haryana Roadways: हरियाणा के सिरसा जिले के नाथूसरी चौपटा बस स्टैंड से चंडीगढ़ के लिए हरियाणा रोडवेज की नई बस सेवा शुरू हुई है। इस शुरुआत से स्थानीय लोगों में खुशी की लहर छाई हुई है। चंडीगढ़ के लिए इस बस को सुबह 4 बजकर 50 मिनट पर रवाना किया गया। बस को जीएम कुलदीप जांगड़ा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बस स्टैंड से अब प्रतिदिन सुबह 4: 50 बजे बस चंडीगढ़ के लिए चलेगी। चंडीगढ़ से वापस दोपहर 12.48 बजे नाथूसरी चौपटा के लिए रवाना होगी। इसके बाद प्रत्येक दिन नाथूसरी चौपटा शाम को 8 बजकर 20 मिनट पर पहुंचेगी। इसी तरह से नियमित शेड्यूल के साथ इसका बस का संचालन जारी रहेगा।
 
चौपटा क्षेत्र के लोगों को होगा भरपूर फायदा

जीएम कुलदीप जांगड़ा ने इस मौके पर कहा कि चौपटा क्षेत्र के लोगों को इस सेवा से काफी फायदा मिलेगा। चंडीगढ़ में विभिन्न कारणों से जाने वाले यात्रियों को यह सुविधा नियमित रूप से मिलेगी। काफी लंबे से क्षेत्रवासियों की लंबे रूट चौपटा से चंडीगढ़ के लिए बस की डिमांड थी और आज वो डिमांड पूरी हो गई है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी यदि सिरसा जिला के लोगों की कोई और डिमांड होगी तो उसको भी पूरा करने का भरपूर प्रयास किया जाएगा।

45 गांव के लोगों को होगा फायदा

नाथूसरी कलां की सरपंच रीटा कासनियां और ग्रामीण कृष्ण कुमार  ने इस मौके पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि चौपटा बेल्ट के लिए लंबे वक्त से इस बस सर्विस के लिए डिमांड की जा रही थी जिसपर अब विभाग ने इस बस को शुरू किया है। उन्होंने कहा कि इस बस के शुरू होने से 45 गांवों के लोगों को फायदा मिलेगा। ग्रामीण वासियों ने रोडवेज प्रबंधन और सरकार का का आभार जताया। इसके साथ ही बीजेपी वरिष्ठ नेता रोहताश जागड़ा ने भी रोडवेज प्रशासन और हरियाणा सरकार का आभार जताया है।