हरियाणा में E-Tractor खरीदने पर सरकार देगी 5 लाख रुपये तक की सब्सिडी

 
 हरियाणा में E-Tractor खरीदने पर सरकार देगी 5 लाख रुपये तक की सब्सिडी

 चंडीगढ़: हरियाणा सरकार की ओर से वर्तमान में जारी डीजल संकट को देखते हुए प्रदेश के किसानों के लिए एक बड़ा और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। नायब सरकार अब किसानों को इलेक्ट्रिक टैक्टर (E-Tractor) खरीदने पर 5 लाख रुपये तक की सब्सिडी प्रदान करेगी। सरकार के द्वारा उठाए गए इस कदम का उद्देश्य खेती की लागत कम करना, प्रदूषण घटाना और किसानों को आधुनिक तकनीक से जोड़ना है।  

हरियाणा सरकार में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री (Industries & Commerce Minister) ने नई योजना को आगे बढ़ाने के लिए  इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर बनाने वाली कई कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान 45 हॉर्सपावर वाले एक इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर का लाइव डेमो भी प्रस्तुत किया गया। डेमो में ट्रैक्टर ने खेत में रोटावेटर लगाकर सफलतापूर्वक जुताई की।  लंबे वक्त से किसानों के बीच इसको लेकर संशय बना हुआ था कि इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर भारी कृषि उपकरणों जैसे हल, रोटावेटर और ट्रॉली का भार नहीं उठा पाएंगे, लेकिन प्रदर्शन के दौरान ट्रैक्टर ने इन आशंकाओं को गलत साबित किया।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि 45 हार्सपावर वाला ई-ट्रैक्टर करीब 15 लाख रुपये का है। सरकार टैक्टर बनाने वाली कंपनियों से बात कर रही है कि इसके 2 लाख रुपये और कम कर दिए जाए। यदि 2 लाख रुपए कम हो जाते हैं तो किसानों को यह ट्रैक्टर 13 लाख रुपये का पड़ेगा, जिसके बाद पांच लाख रुपये की सब्सिडी सरकार देगी और किसान को आठ लाख ही देने होंगे।