हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, बड़े स्तर पर हुए तबादले
Haryana Police Transfer: हरियाणा ने पुलिस प्रशासन में कई अहम बदलाव किए हैं। इस बदलाव के तहत कई अधिकारियों के तबादले और पदोन्नति के आदेश जारी किए गए हैं। इस फेरबदल के अंतर्गत 15 एचपीएस (HPS) अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, वहीं दूसरी तरफ दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का कद बढ़ाया गया है।
May 16, 2026, 15:57 IST

15 HPS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर
हरियाणा गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल की ओर से जारी ऑफिशियल आदेशों के अंतर्गत, प्रदेश में 15 एचपीएस (हरियाणा पुलिस सेवा) अधिकारियों का तबादला किया गया है और उन्हें नई जगहों पर नियुक्तियां दी गई हैं।
- श्री कप्तान सिंह | डीएसपी, प्रथम बटालियन, HAP, अंबाला सिटी | डीएसपी, चरखी दादरी |
- श्री नरेश कुमार | डीएसपी, HPA, मधुबन | एसीपी, सोनीपत |
- श्री कैलाश चंद | डीएसपी, ERSS, पंचकुला | एसीपी, ओल्ड फरीदाबाद |
- श्री संजीव कुमार | डीएसपी, सिरसा | डीएसपी, रेवाड़ी |
- श्री दिनेश कुमार | एसीपी, झज्जर | एसीपी, बहादुरगढ़ |
- श्री राहुल देव | एसीपी, सोनीपत | डीएसपी, SV & ACB (H) |
- .श्री राम कुमार | डीएसपी, शाहाबाद | एसीपी, पंचकुला |
- श्री अमन कुमार | डीएसपी, STF | एसीपी, पंचकुला (वर्तमान कार्यभार के अतिरिक्त) |
- सुश्री निधि नैन | डीएसपी, चरखी दादरी | एसीपी, सोनीपत |
- श्री संजीव कुमार | एसीपी, ओल्ड फरीदाबाद | डीएसपी, प्रथम बटालियन, HAP, अंबाला सिटी |
- श्री अखिल कुमार | एसीपी, बहादुरगढ़ | एसीपी, झज्जर |
- श्री जितेंद्र | एसीपी, गुरुग्राम | डीएसपी, ERSS, पंचकुला |
दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का हुआ प्रमोशन
पुलिस विभाग में दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को पदोन्नति का तोहफा मिला है। आईपीएस अधिकारी नवदीप विर्क और कला रामचंद्रन को प्रमोट करके डीजी रैंक प्रदान किया गया है।