हरियाणा शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान, 10वीं और 12वीं टॉपर्स को मिलेगा इसरो की दुनिया देखने को मौका

पंचकूला: मंगलवार (26 मई) को हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा पंचकूला में स्थित शिक्षा सदन में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। शिक्षा  मंत्री ने कहा कि  हरियाणा में जिन विद्यार्थियों ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टॉप किया है, उन मेधावी बच्चों को सरकार द्वारा सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नए प्रयास कर रही है ताकि विद्यार्थियों को आधुनिक विज्ञान और तकनीक से जोड़ा जा सके।
 
मेधावी विद्यार्थियों को इसरो की दुनिया से करवायेंगे रुबरु

शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा काि  इस बार हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बजट में विशेष प्रावधान करते हुए मेधावी विद्यार्थियों को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की दुनिया से रूबरू कराने की घोषणा की है। इसके तहत चयनित विद्यार्थियों को इसरो के विभिन्न केंद्रों का शैक्षणिक भ्रमण कराया जाएगा, जहां वे अंतरिक्ष विज्ञान, सैटेलाइट तकनीक और रॉकेट प्रणाली जैसी आधुनिक तकनीकों की जानकारी प्रत्यक्ष रूप से हासिल कर सकेंगे।

विद्यार्थियों में विज्ञान, तकनीक और नवाचार के प्रति रुचि बढ़ाना

शिक्षा मंत्री ने बताया कि हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए यह विशेष योजना तैयार की गई है।  इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान, तकनीक और नवाचार के प्रति रुचि बढ़ाना है। योजना के तहत वर्ष 2026 में 10वीं कक्षा के टॉप 100 विद्यार्थियों, चयनित शिक्षकों और अन्य मेधावी छात्रों को इसरो केंद्रों का भ्रमण कराने का अवसर मिलेगा। उन्होंने 2026 के 10वीं और 12वीं परीक्षा परिणामों में बेटियों द्वारा शानदार प्रदर्शन करने पर खुशी व्यक्त करते हुए सभी छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की बेटियां शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं और सरकार उन्हें हर संभव प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिबद्ध है।