जनसंवाद में महिला की शिकायत सुनकर भड़के CM सैनी, अधिकारियों की लगी दी क्लास
कुरुक्षेत्र: कुरुक्षेत्र के लाडवा उपमण्डल में जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान सीएम नायब सिंह सैनी ने आमजन की समस्याओं को सुना। इस दौरान बिजली विभाग, PWD और जिला परिषद, जनस्वास्थ्य, स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी तकरीबन 200 शिकायतें सीएम तक पहुंची। सीएम नायब सैनी ने एक महिला महिला फरियादी की शिकायत पर बिजली बोर्ड के एक्सईएन को फटकार लगाते हुए जल्द ही समस्या के समाधान के दिए निर्देश दिए। महिला ने बताया की वो सरकारी व्यवस्था से थक चुकी है। उसने मीडिया के सामने अपने बेटे के साथ मिलकर जहर खाने की धमकी दी। मीडिया के समक्ष अपने बेटे के साथ जहर खाने की चेतावनी दी। वहीं सीएम के पास अपनी शिकायत लेकर पहुंची दूसरी महिला फूट-फूटकर रोने लगी।
प्रिंयका मेहरा नाम की फरियादी महिला ने बताया कि 5 मई को ही उसने शिकायत दर्ज की थी लेकिन अभी तक उसकी समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि नजदीक गांव के गुरमेल ने मिलीभगत कर उसके मुस्तरका रास्ता बंद करवा दिया। वहां बिजली विभाग की ओर से पोल लगाकर रास्ता पूरी तरह रोक दिया गया। महिला ने कहा कि परिवार लगातार दबाव में है और आरोपी पक्ष के लोग धमकियां दे रहे हैं। यदि रास्ता नहीं मिला तो वह अपने बेटे के साथ जहर पीने को मजबूर हो जाएगी। सीएम नायब सैनी ने मौके पर मौजूद बिजली बोर्ड के एक्सईएन को फटकार लगाई। सीएम ने बिजली विभाग के एक्सईएन से जवाब मांगा और SDM को पूरे मामले की जांच के आदेश दिए। साथ ही संबंधित लोगों के खिलाफ तुरंत FIR दर्ज करने के निर्देश भी दिए।
इस जनसंवाद कार्यक्रम में बिजली विभाग, PWD और जिला परिषद, जनस्वास्थ्य, स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी करीब 200 शिकायतें पहुंचीं। लोगों ने सड़क, बिजली, पानी और कब्जों से जुड़े मुद्दे मुख्यमंत्री के सामने रखे। कई मामलों में सीएम ने मौके पर ही अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीएम सैनी के साथ पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, सुभाष कलसाना,भाजपा जिला अध्यक्ष व कार्यकारिणी, उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
