आम-आदमी को बड़ा झटका, हरियाणा में वीटा दूध की कीमत में हुई बढ़ोतरी

 Vita Milk Price Hike: मदर डेयरी और अमूल दूध की कीमत में बढ़ोतरी के बाद अब हरियाणा वासियों को महंगाई का एक और बड़ा झटका लगा है।  बल्लभगढ़ कोऑपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर्स यूनियन लिमिटेड (वीटा) ने अपने दूध के पाउच की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। कंपनी की ओर से बढ़ती उत्पादन लागत और ऑपरेशनल चार्ज का हवाला देते हुए अलग-अलग  वेरिएंट्स पर 1 रुपये से लेकर 24 रुपये तक की बढ़ोतरी की है।
 
वीटा दूध की नई कीमत

  • 1. फुल क्रीम दूध (Full Cream Milk)
  • 500 ML पैकेट: ₹35 से बढ़कर अब ₹36 (₹1 की वृद्धि)
  • 1 लीटर पैकेट: ₹69 से बढ़कर अब ₹71 (₹2 की वृद्धि)
  • 2. भैंस का दूध (Buffalo A2 Milk) - सबसे ज्यादा बढ़ोतरी
  • 500 ML पैकेट: ₹37 से बढ़कर अब ₹39 (₹2 की वृद्धि)
  • 1 लीटर पैकेट: ₹73 से बढ़कर अब ₹78 (₹5 की भारी वृद्धि)
  • 3. कमर्शियल और फैमिली पैक (6 लीटर)
  • फुल क्रीम (6 लीटर): 408 से बढ़कर अब ₹432 (₹24 की वृद्धि)
  • टोंड मिल्क (6 लीटर): ₹336 से बढ़कर अब ₹360 (₹24 की वृद्धि)

वीटा दूध की क्यों बढ़ाई गई कीमत

वीटा के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) सतीश कुमार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, डेयरी उद्योग में लगातार बढ़ती प्रोडक्शन कॉस्ट, पैकेजिंग मटेरियल की महंगी दरें और बाजार में अन्य प्रतिस्पर्धी ब्रांड्स द्वारा हाल ही में की गई मूल्य वृद्धि के चलते वीटा को भी यह कदम उठाना पड़ा है। इस आदेश की कॉपियां सभी डिस्ट्रीब्यूटर्स, रिटेलर्स, बूथ होल्डर्स और सरकारी-निजी संस्थानों को भेज दी गई हैं।