चंडीगढ़ में OLA के बाद इस कैब सर्विस पर लगा बैन, प्रशासन ने सस्पेंड किया लाइसेंस

 
चंडीगढ़ में OLA के बाद इस कैब सर्विस पर लगा बैन, प्रशासन ने सस्पेंड किया लाइसेंस

चंडीगढ़ में इंडसिस्टम्स आईटी प्राइवेट लिमिटेड यानि इन ड्राइव कैब सर्विस अब नहीं चलेगी। स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी, चंडीगढ़ ने इंडसिस्टम्स आईटी प्राइवेट लिमिटेड (इन ड्राइव कैब ) का एग्रीगेटर लाइसेंस तत्काल प्रभाव से छह महीने के लिए निलंबित कर दिया गया है।

यहां देखें आदेश...

चंडीगढ़ में ओला के बाद इन ड्राइव कैब पर बैन, प्रशासन ने सस्पेंड किया लाइसेंस

इसको लेकर बीते 10 अगस्त को आदेश जारी किए गए है। जिसमें चंडीगढ़ प्रशासन कंपनी को चंडीगढ़ में इन ड्राइव कैब और बाइक टैक्सी सेवा संचालित नहीं करने के निर्देश दिए गए है। प्राधिकरण ने आम लोगों से भी इन ड्राइव के माध्यम से चलने वाली कैब और बाइक टैक्सी की बुकिंग न करने अपील की है।

पहले ओला कैब का लाइसेंस किया था सस्पेंड 

बता दें कि इन ड्राइव कैब सर्विस से पहले 17 जून 2026 को राज्य परिवहन प्राधिकरण ने एएनआई टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड यानी ओला (OLA) का एग्रीगेटर लाइसेंस भी छह महीने के लिए निलंबित किया था।

ओला के खिलाफ चंडीगढ़ मोटर वाहन एग्रीगेटर नियम-2025 के प्रावधानों का पालन न करने सहित कई तरह की शिकायतें सामने आई थीं। शिकायतों में चालकों के लिए बीमा, प्रशिक्षण, किराया व्यवस्था और कंपनी के संचालन से जुड़े नियमों अनुपालन बेहद जरूरी थी। जिसके बाद ओला का एग्रीगेटर लाइसेंस भी 6 महीने के लिए सस्पेंड कर दिया गया।