हरियाणा के 24 IAS-HCS के ट्रांसफर, यहां देखें लिस्ट

 Haryana IAS HCS Transfer: हरियाणा सरकार ने बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए कई भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और HCS (हरियाणा सिविल सेवा) अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी कर दिए हैं। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर से 25 मई, 2026 को जारी इस आदेश के तहत जिलों के डिप्टी कमिश्नर (DC) सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।
 
पानीपत के डीसी वीरेंद्र कुमार दहिया की छुट्टी कर उनके स्थान पर पलवल के डीसी जैनेंद्र सिंह छिल्लर को जिम्मेदारी दी गई है। वीरेंद्र कुमार दहिया (IAS 2013) को पानीपत के डिप्टी कमिश्नर पद से हटाकर सचिवालय स्थापना में विशेष सचिव और पर्यावरण विभाग का निदेशक नियुक्त किया गया है। उनकी जगह डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ (IAS 2016), जो अब तक पलवल के DC थे, पानीपत के नए डिप्टी कमिश्नर होंगे। जबकि डॉ. जैनेंद्र सिंह छिल्लर (IAS 2016) को पलवल का नया डिप्टी कमिश्नर बनाया गया है।

शशवत सांगवान (IAS 2022), जो वर्तमान में स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के मिशन निदेशक हैं, उन्हें अपने मौजूदा कर्तव्यों के साथ-साथ 'हरियाणा परिवार पहचान प्राधिकरण' का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और नागरिक संसाधन सूचना विभाग में अतिरिक्त सचिव का जिम्मा भी सौंपा गया है।

उत्सव आनंद (IAS 2022) को हिसार से ट्रांसफर करके पलवल का अतिरिक्त कमिश्नर-कम-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी नियुक्त किया गया है । वहीं शालिनी चेतल (HCS 2011) को हिसार में अतिरिक्त कमिश्नर-कम-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है । रुचि सिंह बेदी (HCS 2013) को उनके वर्तमान कार्यभार के साथ-साथ हरियाणा का अतिरिक्त आबकारी एवं कराधान कमिश्नर (प्रशासन) नियुक्त किया गया है।आशुतोष राजन (HCS 2014) को विकास एवं पंचायत विभाग में अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) नियुक्त किए गए हैं। शंभू (HCS 2016) को अपने मौजूदा कर्तव्यों के साथ-साथ होल्डिंग्स और लैंड रिकॉर्ड्स (समेकन) के अतिरिक्त निदेशक का प्रभार संभालेंगे । अनिल कुमार यादव (HCS 2016) को नगर निगम, एनआईटी (NIT) फरीदाबाद के संयुक्त आयुक्त बनाए गए हैं। डॉ. कुलदीप सिंह (HCS 2016) को व्यासपुर के सब-डिवीजनल ऑफिसर (सिविल) नियुक्त किए गए हैं।

यहां देखें लिस्ट