Yamuna Expressway अब फर्राटा भरेंगी गाड़ियां! 15 फरवरी से हुआ बड़ा बदलाव

 
Now vehicles will speed on Yamuna Expressway!
Yamuna Expressway पर सफर करने वाले यत्रियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है। 15 फरवरी की रात 12 बजे के बाद से एक्सप्रेसवे पर वाहनों की अधिकतम गति सीमा फिर से बढ़ा दी गई है। सर्दियों के दौरान लागू की गई अस्थायी पाबंदियां अब हट चुकी हैं और चालक फिर से तेज रफ्तार के साथ सफर कर सकेंगे।

दोबारा शुरू हुई पुरानी स्पीड लिमिट

Yamuna Expressway इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (YEIDA) के अनुसार, हल्के वाहनों जैसे कारों के लिए अधिकतम गति सीमा 100 किलोमीटर प्रति घंटा कर दी गई है, जबकि भारी वाहनों जैसे ट्रक और बसों के लिए यह 80 KM प्रति घंटा निर्धारित की गई है। गौरतलब है कि 15 दिसंबर 2025 से घने कोहरे और कम विजिबिलिटी के कारण स्पीड लिमिट घटाकर हल्के वाहनों के लिए 75 किमी/घंटा और भारी वाहनों के लिए 60 किमी/घंटा कर दी गई थी। अब मौसम में सुधार के बाद प्राधिकरण ने पुरानी व्यवस्था बहाल कर दी है।

165 KM का हाई-स्पीड कॉरिडोर

ग्रेटर नोएडा से आगरा तक फैला यह 165 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे छह लेन का है, जिसे भविष्य में आठ लेन तक विस्तारित किया जा सकता है। यह गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा और आगरा जिलों से होकर गुजरता है। इस एक्सप्रेसवे का निर्माण दिल्ली-आगरा मार्ग पर ट्रैफिक कम करने और यात्रा समय घटाने के उद्देश्य से किया गया था। साथ ही, इसके आसपास औद्योगिक और शहरी विकास को भी बढ़ावा मिला है।

तेज रफ्तार, लेकिन बरते सावधानी 

हालांकि स्पीड लिमिट बढ़ा दी गई है, लेकिन चालक को मौसम और ट्रैफिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सतर्क रहना चाहिए। सुरक्षित यात्रा ही सबसे बड़ी प्राथमिकता है।