Yamaha R15 को मिला नया लुक, यहां जानें प्राइज और शानदार फीचर्स

जानकारी के मुताबिक, इसके रेसिंग ब्लू शेड को नए ग्राफिक्स के साथ अपडेट किया गया है। Yamaha ने पहली बार भारत में मैट पर्ल व्हाइट रंग पेश किया है, जो विशेष रूप से R15 V4 पर उपलब्ध है। इसके अलावा, R15S अब एक आकर्षक मैट ब्लैक पेंट स्कीम में उपलब्ध होगी। जिसके साथ कंट्रास्टिंग वर्मिलियन व्हील्स भी होंगे।
अब तक 10 लाख यूनिट बेची
Yamaha ने अब तक भारत में R15 की 10 लाख से ज्यादा यूनिट्स बेची हैं। कंपनी के अनुसार, यह बाइक अपनी शार्प स्टाइलिंग, ट्रैक-प्रेरित परफॉर्मेंस और मज़बूत रेसिंग डीएनए के लिए जानी जाती है। R15 रेंज में यामाहा का 155cc लिक्विड-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन लगा है जो 10,000rpm पर 18.4bhp और 7,500rpm पर 14.2Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन DiASil सिलेंडर और डेल्टाबॉक्स फ्रेम के साथ आता है।
इसमें ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, असिस्ट और स्लिपर क्लच, क्विक शिफ्टर (चुनिंदा वेरिएंट में), अपसाइड-डाउन फ्रंट फोर्क्स और लिंक्ड-टाइप मोनो-क्रॉस सस्पेंशन जैसे उन्नत फीचर्स शामिल हैं।
Yamaha की नई बाइक की ये है कीमत
R15M की कीमत 2,01,00 रुपये (एक्स-शोरूम) है, जबकि R15 V4 की कीमत 1,84,770 रुपये (एक्स-शोरूम) और R15S की कीमत 1,67,830 रुपये (एक्स-शोरूम) बताई जा रही है।